Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में रिश्वत लेते ASI के मामले पर DSP का आया बड़ा बयान, देखें Video 

जालंधर के बुलंदपुर गांव ASI की घर में रिश्वत लेते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अब इस मामले में करतारपुर के डीएसपी विजय कंवरपाल का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और ASI हरबंस सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

डीएसपी कंवरपाल ने बताया कि ASI हरबंस सिंह एक व्यक्ति के घर में बैठा हुआ है, जहां व्यक्ति उसे कुछ देता है जिसे वह अपनी जेब में डाल लेता है। ASI को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि सुबह से ही ASI की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि ASI को व्यक्ति पैस गिनकर उसे पकड़ाता है। इस दौरान वहां पर एक और व्यक्ति मौजूद होता है। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221351

Share this Post