Mon, 03 Aug 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में कल से खुलेंगे स्कूल, मगर इस शर्त पर

शिक्षामंत्री ने किया ट्वीट- पंजाब में कल से खुलेंगे स्कूल, मगर इस शर्त पर

ख़बरिस्तान नेटवर्क, चंडीगढ़ : पंजाब में सोमवार यानि कल से सभी खुल स्कूल खुल जाएंगे। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट करते हुए दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि सोमवार 17 जुलाई से पंजाब के सभी स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे। पर इसके साथ ही उन्होंने इसके साथ एक शर्त भी रखी है

शिक्षा मंत्री ने किया यह ट्वीट

कल सोमवार 17 जुलाई 2023 से पंजाब के सभी स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे। राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि पंचायत, शिक्षा, स्थानीय सरकार, सिंचाई, लोक निर्माण या अन्य विभागों के साथ तालमेल से सरकारी/सहायता/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों की इमारते बच्चों की सुरक्षा के तौर पर खतरे से रहित हैं।

स्कूल की छुट्टी को लेकर डिप्टी कमिश्नर ही करेंगे छुट्टी

सभी स्कूलों के प्रधानों एवं प्रबंधन कमेटियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे आज अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि स्कूल भवन छात्रों के लिए सुरक्षित हैं और छात्रों की सभी प्रकार की सुरक्षा के लिए वे जिम्मेदार होंगे। यदि किसी स्कूल या इलाके में बाढ़ आ गई है या कोई स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गया है, तो केवल उन्हीं स्कूलों में संबंधित जिलों के डिप्टी कमिश्नर छुट्टी की घोषणा करेंगे।

पंजाब में 16 जुलाई तक सभी स्कूल बंद थे

आपको बता दें कि बारिश और बाढ़ के कारण शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने राज्य में 16 जुलाई तक सभी स्कूल बंद करने का ऐलान किया था। इससे पहले 13 जुलाई तक ही स्कूल बंद करने के आदेश थे। जिसे बाद में स्थिति का जायजा लेने के बाद बढ़ाने का फैसला किया गया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191379