Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

बिक्रम मजीठिया को आज भी नहीं मिली कोर्ट से राहत इस दिन होगी अगली सुनवाई पढ़ें पूरी खबर

बिक्रम मजीठिया को आज भी नहीं मिली कोर्ट से राहत

इस दिन होगी अगली सुनवाई

पढ़ें पूरी खबर 

 

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को जेल बैरक बदलने के मामले में आज भी मोहाली कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि दो दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाए। वहीं अब अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी।

 

बता दें कि मजीठिया की ओर से यह याचिका दायर की गई थी कि उनकी मौजूदा बैरक की स्थिति ठीक नहीं है और उन्हें जान का खतरा है, इसलिए उन्हें दूसरी बैरक में शिफ्ट किया जाए। हालांकि, कोर्ट ने फिलहाल उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया और मामले में गहन जांच की आवश्यकता जताई है।

 

इसके साथ ही मोहाली कोर्ट ने ADGP को आदेश दिया है कि वे मजीठिया की सुरक्षा और जेल में उनकी वर्तमान स्थिति को लेकर पूरी रिपोर्ट अदालत में पेश करें। रिपोर्ट के आधार पर ही अदालत आगामी फैसला सुनाएगी। अब सबकी निगाहें 25 जुलाई की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि मजीठिया को राहत मिलेगी या नहीं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218719

Share this Post