Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

मुंबई सीरियल ब्लास्ट के 12 आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने कहा- वकील सबूत पेश करने में नाकाम रहे

साल 2006 में मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के सभी 12 आरोपियों को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि सरकारी वकील आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश करने में नाकाम रहे हैं, जिस कारण आरोपियों को बरी कर दिया गया है। 

हाईकोर्ट ने कहा कि यह मानना मुश्किल है कि आरोपियों ने अपराध किया है, इसलिए उन्हें बरी किया जाता है। अगर वे किसी दूसरे मामले में वान्टेड नहीं हैं, तो उन्हें तुरंत जेल से रिहा किया जाए।

बता दें कि 11 जुलाई 2006 को मुंबई के वेस्टर्न सब-अर्बन ट्रेनों के सात कोचों में सिलसिलेवार धमाके हुए थे। इसमें 189 पैसेंजर की मौत हो गई थी और 824 लोग घायल हो गए थे। सभी धमाके फर्स्ट क्लास कोचों में हुए थे। घटना के 19 साल बाद यह फैसला आया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218719

Share this Post