Fri, 06 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मार्किट कमेटी द्वारा किया जा रहा विरोध क्यों और कहां... पढ़ें पूरी खबर

मार्किट कमेटी द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन 

क्यों और कहां... 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर ( राजन ): जालंधर की मकसूदां मंडी में पर्ची काटने को लेकर मार्किट कमेटी द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिसको लेकर आज व्यापारियों द्वारा धरना लगाकर ठेकेदार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते मार्किट कमेटी के चेयरमैन गुरपाल सिंह मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने व्यापारियों को धरना ना लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सेकेट्ररी का धरने को लेकर फोन आया था, जिसमें कहा गया कि ठेकेदार द्वारा पर्ची के जरिए अधिक पैसे वसूले गए है। उन्होंने कहाकि लिखित में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। इस मामले को लेकर ट्रांसपोर्टर के साथ बातचीत की जा रही है, अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

चेयरमैन ने कहा कि तीनों गेटों पर टेंडर पास होने को लेकर पर्ची काटने के बोर्ड लगे हुए है। ऐसे में कोई ठेकेदार अधिक वसूली नहीं कर सकता है। पहले भी ऐसा मामला सामने आने पर कार्रवाई की जा चुकी है, ऐसे में अगर दोबारा से कोई मामला सामने आता है तो ठेकेदार के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसीपी आतिश भाटिया ने कहाकि वह लोगों के साथ पहले भी खड़े थे और अब भी खड़े है। ऐसे में अगर किसी से साथ मारपीट हुई या धमकी मिली है तो वह उनके साथ थाने में लिखित शिकायत दें और वह उक्त पीड़ित के बयानों पर जांच के दौरान बनती कार्रवाई करेंगे। फड़ी एसोसिएशन की ओर से राखी ने कहा कि ठेके को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधान शंटी को ठेकेदार द्वारा जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। शनिवार को मीटिंग भी हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

जिसके चलते आज परेशान होकर यह धरना लगाया जा रहा है। फड़ी वालों से ढाई करोड़ रुपए इकट्ठा किया जाता है। लेकिन मंडी में काफी गंदगी है। शैर से पानी गिरता है और कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं 84 हजार रुपए महीना फड़ी वालों की ओर से सफाई के लिए दिया जाता है, उसके बावजूद कोई सफाई नहीं हो रही। बाथरूम के लिए कोई प्रबंध नहीं है, जिसके लिए घरों में जाना पड़ता है। फड़ी एसोसिएशन के प्रधान रवि ने कहा कि सरकारी रेट में पर्ची ली जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। सरकारी रेट से अधिक वसूली ठेकेदार द्वारा की जा रही है। फड़ी वालों से पिटाई की जा रही है, धमकियां दी जा रही है। उन्होंने कहाकि अगर मसला हल नहीं हुआ तो उनका धरना जारी रहेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268850

Share this Post