Wed, 05 Aug 2026
Post Details

चंडीगढ़ की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई कई अवैध दुकानें पर चलाया बुलडोजर पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

कई अवैध दुकानें पर चलाया बुलडोजर

पढ़ें पूरी खबर 

 

चंडीगढ़ ( राजन) : चंडीगढ़ के सेक्टर- 53/54 स्थित चंडीगढ़ की सबसे पुरानी और बड़ी फर्नीचर मार्केट पर आज प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। सुबह से ही प्रशासन ने मार्केट को खाली करवाने के लिए बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। कई दुकानदार अपनी दुकान से सामान तक नहीं निकाल पाए थे, जिन्हें मौके पर चेतावनी दी जा रही थी कि वे तुरंत अपना सामान निकाल लें।

 

वहीं इस कार्रवाई के चलते मोहाली जाने वाली सड़क को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। फर्नीचर मार्केट की करीब 116 छोटी-बड़ी दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को सुरक्षा के मद्देनज़र तैनात किया गया था। 

 

बता दें कि प्रशासन ने इससे पहले भी दुकानदारों को नोटिस जारी कर हटने के निर्देश दिए थे। हालांकि, कई दुकानदारों ने पहले ही अपने सामान को बाहर निकाल लिया था, लेकिन फिर भी कई भावुक दुकानदार अपने ढहते हुए आशियानों की मोबाइल में वीडियो बनाते नजर आए।

 

वहीं दुकानदारों की ओर से प्रशासन से वैकल्पिक स्थान देने की मांग की गई थी, लेकिन एस्टेट अधिकारी ने इस मांग को ठुकरा दिया। यह मार्केट लंबे समय से अवैध कब्जे के तहत संचालित की जा रही थी और प्रशासन ने इसे खाली कराने के लिए पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 192058