Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

CRPF में कार्यरत एक जवान ने अपनी पुलिस अफसर प्रेमिका को उतार मौत के घाट, क्यों पढ़ें पूरी खबर

CRPF में कार्यरत एक जवान ने अपनी पुलिस अफसर प्रेमिका को उतार मौत के घाट, क्यों 

 

पढ़ें पूरी खबर 

गुजरात के कच्छ जिले में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कार्यरत एक जवान ने अपनी पुलिस अफसर प्रेमिका को मौत के घाट उतार। 25 साल की युवती के साथ आरोपी का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। युवती कच्छ जिले के अंजार पुलिस स्टेशन में एएसआई के तौर पर तैनात थी। मिली जानकारी के अनुसार ASI काफी समय से जवान के साथ रिलेशनशिप में थी।

 

इसके साथ ही उसने ASI का गला घोंटकर हत्या के बाद आरोपी ने उसके ही थाने में जाकर खुद को सरेंडर कर दिया। मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी है। पुलिस ने मृतक पुलिस अफसर के परिजनों को सूचित किया। वारदात के पीछे असल में कारण क्या हैं, इसको लेकर जांच हो रही है।

 

बता दें कि महिला ASI की पहचान अरुणाबेन नटूभाई जादव के तौर पर हुई है। शुक्रवार की रात को वह अपने घर पर थी, इसी दौरान उसका प्रेमी CRPF कर्मी पहुंचा। किसी बात पर दोनों में विवाद हुआ और दिलीप डांगचिया नाम के आरोपी ने उसका गला घोंट दिया। जादव मूल रूप से सुरेंद्र नगर जिले के देरवाड़ा की रहने वाली थी। 

सूत्रों के मुताबिक देर रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, इसके बाद दिलीप ने आपा खो दिया। प्रेमिका के मर्डर के बाद दिलीप ने पुलिस स्टेशन में जाकर सरेंडर कर दिया। दिलीप की तैनाती फिलहाल मणिपुर में है। दिलीप और अरुणा पड़ोसी गांव के रहने वाले थे। दोनों के बीच पहले जान-पहचान हुई थी।

 

इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और साथ में रहने लगे। कच्छ में रहने वाले परिजनों में बेटी की मौत की सूचना के बाद मातम पसरा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में सीआरपीएफ को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच विभिन्न एंगल से हो रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218891

Share this Post