Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में SBI के ATM से लाखों रुपए लूट कर लूटेरे फरार  जांच में जुटी पुलिस 

जालंधर में SBI के ATM से लाखों रुपए लूट कर लूटेरे फरार 

जांच में जुटी पुलिस 

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : शहर में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बैंक के एटीएम निशाना बनाया गया। घटना जालंधर के लद्देवाली रोड से सामने आई है, जहां एक SBI Bank के एटीएम को गैस कटर से काट कर लाखों का कैश लूट लिया गया। घटना सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। पुलिस ने आसपास इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गत रात लुटेरे कार में सवार होकर और वेल्डिंग का सामान भी साथ लेकर आए थे। उन्होंने एटीएम को काटा और पैसे लेकर फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने एटीएम के अंदर आते पहले सीसीटीवी कैमरे पर काली स्प्रे मार दी थी और फिर घटना को अंजाम दिया गया। घटना का पता तब चला जब सुबह कर्मचारी मौके पर एटीएम का शटर खोलने के लिए पहुंचा। इस दौरान उसने देखा कि एटीएम कटा हुआ और सारे पैसे गायब हैं। उसने तुरन्त पुलिस को इसकी सूचना दी। बैंक की ओर से सुपरवाइजर अभिषेक को भी मौके पर भेजा गया था, जिसने बताया कि कैश के बारे में फिलहाल जानकारी बैंक के अधिकारी ही बता पाएंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि, घटना के वक्त एटीएम के अंदर कोई भी सिक्योरिटी गार्ड नहीं था।  

इस संबंधी जानकारी देते हुए पास ही में एक क्लिनिक चलाने वाले डाक्टर ने बताया कि इस एटीएम में पिछले 3 सालों से कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं है। क्लीनिक में लगे सीसीटीवी में ही पता चला कि आरोपी कार में सवार होकर आए थे। इस दौरान आरोपी पहले आगे गए और फिर पीछे मुड़कर एटीएम में आए। फिलहाल पुलिस ने ये सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267934

Share this Post