Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर में बढ़ता जा रहा है क्राइम, लगातार दूसरे दिन चली गोलियां 

अमृतसर में लगातार दूसरे दिन फायरिंग की घटना सामने आई है। इस बार मान आटा चक्की वाले पर गोलियां चलाई गई हैं। जिसमें आटा चक्की मालिक बाल-बाल बच गया। यह गोलियां पुरानी रंजिश के तहत चलाई गई है। गोलियां चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

नशा तस्कर मिंटू ने चलाई गोलियां
चक्की के मालिक लखविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि नशा तस्कर सुखजीत सिंह मिंटू ने किया है। वह पहले भी उस पर तीन बार हमला कर चुका है। क्योंकि पुराने झगड़े पुलिस को सीसीटीवी सौंपी थी। उसी के बाद से वह रंजिश रखने लगा। इसी कारण सुबह-सुबह उसने चक्की पर गोलियां चलाई हैं।

फंसाने की कोशिश की जा रही है- आरोपी की पत्नी
हालांकि, दूसरी ओर मिंटू की पत्नी राजबीर कौर ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए दावा किया है कि लखविंदर सिंह ने उनके पति को फंसाने की साजिश रची है। लखविंदर ने पहले मिंटू को गालियां दीं और फिर खुद पर झूठी चोट लगवाकर फर्जी फायरिंग की शिकायत दर्ज करवाई। मिंटू कुछ दिनों से शहर से बाहर है और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
शनिवार सुबह लगभग 5 बजे मिंटू अपनी कार में आया और चक्की पर दो फायर करने के बाद मौके से फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मौके से एक खोल बरामद कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219848

Share this Post