Mon, 15 Jun 2026

बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए और बढ़ाया गया पढ़ें पूरी खबर

मोहाली ( राजन) : पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। बता दें कि उन्हें मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 2 अगस्त 2025 तक नाभा जेल में भेजने का आदेश दिया।

 

वहीं आज मजीठिया की मोहाली कोर्ट में नियमित पेशी हुई थी। पिछली बार कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था, जिसकी अवधि आज समाप्त हो रही थी। अब कोर्ट ने एक बार फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए उन्हें दोबारा नाभा जेल भेजने का आदेश दिया।

 

बता दें कि बिक्रम मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों की जांच चल रही है। इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो और एसआईटी की टीम ने उनकी संपत्तियों का गहन मूल्यांकन भी शुरू कर दिया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक मजीठिया और उनके परिवार के नाम पर दर्ज दर्जनों बेनामी संपत्तियां और कंपनियों की जांच की जा रही है, जिनका कथित तौर पर ड्रग्स मनी से संबंध है।


330

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 166810