Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नगर निगम कमिश्नर Burlton Park पहुंचे, Royal Circus को लेकर दिया अल्टीमेटम

जालंधर नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन अपनी टीम के साथ बर्ल्टन पार्क में चल रहे प्रोजेक्ट का जायजा लेने के लिए पहुंचे। प्रोजेक्ट का जायजा लेने के बाद उन्होंने बताया कि मल्टीपल्स स्टेडियम का काम शुरू हो चुका है। प्रोजेक्ट को लेकर कुछ जरूरी निर्देश कॉन्ट्रैक्टर को दिए गए है, ताकि समय से पहले काम को पूरा किया जा सके। वहीं जो पास में सर्कस जारी है उसको लेकर भी अल्टीमेटम जारी किया गया है।

निगम अधिकारी राहुल धवन ने बताया कि ग्राउंड लेवल काम शुरू हो चुका है। आज प्रोजेक्ट की जांच के लिए नगर निगम की टीम पहुंची। मौके पर प्रोजेक्ट के कॉन्ट्रैक्टर को बुलाया गया था और काम को जल्द खत्म करने के निर्देश दिए गए है। फिलहाल उनके पास एक साल का समय है। उसी के हिसाब से हर सप्ताह काम को लेकर पूरी रिपोर्ट मांगी जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि हर हफ्ते में एक मीटिगं होगी, जिसमें पूरे प्रोजेक्ट के कामों का रिव्यू किया जाएगा। कहीं कोई कमी दिखती है तो उसे दूर किया जाएगा। फिलहाल काम को लेकर कोई कमी नहीं पाई गई है। बस काम को स्पीड के साथ खत्म करने के निर्देश जारी किए गए है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219876

Share this Post