Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

ED ने जालंधर, लुधियाना, समेत इन जगहों पर की रेड, इस मामले पर लिया एक्शन

ईडी की टीम ने डॉ. अमित बंसल के 22 नशा छुड़ाओ केंद्र पर रेड की है। ईडी की यह रेड जालंधर, लुधियाना, बरनाला, चंडीगढ़ और मुंबई में की गई है। सुबह से ही ईडी की टीम लगातार रेड कर रही है। 

बता दें कि यह मामला पंजाब के 22 नशा छुड़ाओ केंद्रों के जरिए ड्रग्स की अवैध बिक्री और उससे जुड़ी ड्रग मनी से जुड़ा हुआ है। 7 महीने पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने चंडीगढ़ निवासी डॉ. अमित बंसल को गिरफ्तार किया था। 

अमित बंसल पर आरोप था कि वह 22 निजी नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से मरीजों को दी जाने वाली दवाईयों का दुरुपयोग कर रहे थे और इन्हें बाहर अवैध रूप से बेचते थे। इसी मामले में लुधियाना की ड्रग इंस्पेक्टर रूपप्रीत कौर को भी सह-आरोपी बनाया गया था, जिसकी गिरफ्तारी तब लंबित थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261845

Share this Post