Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर बर्ल्टन पार्क पहुंचे नगर निगम कमिश्नर, Royal circus को लेकर दिया अल्टीमेटम

जालंधर बर्ल्टन पार्क पहुंचे नगर निगम कमिश्नर, Royal circus को लेकर दिया अल्टीमेटम

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन अपनी टीम के साथ बर्ल्टन पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने चल रहे प्रोजेक्ट का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान निगम कमिश्नर गौतम जैन ने बताया कि वह आज यहां प्रोजैक्ट का रिव्यू करने आए थे। मल्टीपल्स स्टेडियम का काम शुरू हो चुका है। प्रोजेक्ट को लेकर कुछ जरूरी निर्देश कॉन्ट्रैक्टर को दिए गए है, ताकि समय से पहले काम को मुकम्मल किया जा सके। वहीं जो पास में सर्कस जारी है उसको लेकर भी अल्टीमेटम जारी किया गया है।

वहीं मौके पर निगम अधिकारी राहुल धवन ने बताया कि आन ग्राउंड काम शुरू हो चुका है। मौके पर पहुंच स्थिति का जायाज लिया जा रहा है। प्रोजेक्ट को लेकर शुरू किए गए काम की जांच की गई है। मौके पर प्रोजेक्ट के कॉन्ट्रैक्टर को बुलाया गया था और काम को जल्द खत्म करने के निर्देश दिए गए है। फिलहाल उनके पास एक साल का समय है। उसी के हिसाब से हर सप्ताह काम को लेकर पूरी रिपोर्ट मांगी जाएगी।

हर सप्ताह में एक बैठक होगी, जिसमें पूरे प्रोजेक्ट के कामोें का रिव्यू किया जाएगा। कहीं कोई कमी दिखती है तो उसे दूर किया जाएगा। फिलहाल काम को लेकर कोई कमी नहीं पाई गई है। बस काम को स्पीड के साथ खत्म करने के निर्देश जारी किए गए है। वहीं बर्ल्टन पार्क में चल रही रॉयल सर्कस को लेकर उन्होंने कहा कि रविवार तक का समय दिया गया है। जल्द ही उस साइड को साफ करवा दिया जाएगा, ताकि काम में किसी भी तरह की कोई अड़चन सामने न आए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268006

Share this Post