Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

श्री दरबार साहिब को तीसरे दिन भी मिली बंब से उड़ानें की धमकी 

श्री दरबार साहिब को तीसरे दिन भी मिली बंब से उड़ानें की धमकी 

पढ़ें पूरी खबर 

अमृतसर (राजन) : श्री दरबार साहिब में धमकियां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। तीन दिन में तीसरी धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार तीसरी दिन भी धमकी ईमेल के जरिए मिली है। इस तरह से लगातार धमकियां मिलने के बाद पंजाब में दहशत का माहौल बन गया है। 

इस तरह से धमकी भरी ईमेल मिलने से बीएसएफ बम स्क्वाड टीम और डॉग स्क्वायड टीमों ने जांच शुरू कर दी है। श्री दरबार साहिब सभी धर्मों के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। रोजाना यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। ऐसे में धमकी भरी ईमेल आना बड़ी चिंता का विषय है। फिलहाल अमृतसर पुलिस अलर्ट हैं और जांच कर रही है।

बता दें कि, सोमवार को श्री दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल पर मिली थी। उसके बाद से लगातार धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। ईमेल भेजने वाले आरोपी दावा कर रहा है कि, पाइपों में RDX भर दिया गया है, जिसके बाद पूरे श्री दरबार साहिब के अंदर बड़ा धमाका होगा। इसके बाद से अमृतसर पुलिस अलर्ट मोड में है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल भेज कर ये धमकी दी, जिसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एहतियात के तौर पर श्री दरबार साहिब के सभी प्रवेश द्वारों, परिक्रमा, लंगर हॉल और सराय में टास्क फोर्स तैनात कर दी है और जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262307

Share this Post