Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बेलेरो कार चालक का पंजाब पुलिस ने किया हेलमेट का चालान चालान कर कार की बाउंड,डिजी लाकर डॉक्यूमेंट को नहीं मानती पंजाब पुलिस पढ़ें पूरी खबर

जालंधर : जालंधर में पंजाब पुलिस का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पंजाब पुलिस के एएसआई ने कार सवार व्यक्ति का हेलमेट का चालान काट दिया ओर कार को बाउंड कर दिया।यह मामला जालंधर के बबरीक चौक का है।कार सवार सुशील तिवारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते कहा कि रविवार रात वह 9 बजे के आसपास रात 120 फुटी रोड बबरीक चौक के पास से गुजर रहा था,जहां थाना-5 की पुलिस टीम ने नाका लगाया हुआ था और उसका हेलमेट का चालान काट दिया यहां तक कि डीजी लॉकर डॉक्यूमेंट को मानने से इनकार कर दिया।

 

सुशील कुमार तिवारी ने कहा कि जब पुलिस ने उसे रोका और कागजात दिखाने की मांग की।तब उन्होंने ने डीजी लॉकर की मदद से एएसआई बलबीर सिंह को गाड़ी के कागजात दिखाए तो उन्होंने इसे मानने से मना कर दिया। जब उनका चालान काटने लगे तो उन्होंने एएसआई बलबीर सिंह को अपने सीनीयर अधिकारियों से बात करने की अपील की, लेकिन वह नहीं माने और मेरा हेलमेट, आरसी, लाइसेंस का चालान काटकर दिया।

सुशील तिवारी ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने उनके साथ बदतमीजी की और अपनी वर्दी का रोब भी दिखाया। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार डीजी लॉकर में रखे कागजातों को अप्रूव माना जाता है। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उनकी बात न सुनते हजारों रुपए का चालान कर दिया। वहीं सुशील तिवारी ने बताया कि उन्होंने करीब 10:25 बजे DSP के रीडर को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी और मांग की कि इस तरह की गैरकानूनी और अपमानजनक कार्रवाई पर तुरंत रोक लगे।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218913

Share this Post