Mon, 09 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। जिसके चलते शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क, जालंधर : पंजाब में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। जिसके चलते शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। पंजाब में अब 16 जुलाई तक छुट्टियां कर दी गई हैं। जिस कारण अब राज्य में सभी स्कूल 17 जुलाई को खुलेंगे।

शिक्षा मंत्री ने किया यह ट्वीट 

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मानयोग मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशों के मुताबिक बारिश के कारण सुरक्षा के मद्देनज़र पंजाब में सरकार की तरफ से पूरे राज्य में सरकारी, एडिड, मानता प्राप्त, और प्राइवेट स्कूलों में चल रही छुट्टियां 16 जुलाई 2023 तक कर दी हैं। 17 जुलाई सोमवार से स्कूल पहले की तरह खुलेंगे।

पहले 13 जुलाई तक बंद थे स्कूल 

आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण पंजाब में शिक्षा मंत्री ने पहले 13 जुलाई तक स्कूल बंद करने का ऐलान किया था। जिसे आज एक बार फिर बढ़ा दिया है और अब स्कूल 16 जुलाई तक बंद रहेंगे। 

बाढ़ से बेहाल पंजाब

आपको बता दें कि पंजाब में बाढ़ के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं। 13 से ज्यादा जिले बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं और 500 के करीब गांवों को खाली करवाया जा चुका है। वहीं 10 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू भी बचाव दल की तरफ से किया जा चुका है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 274073

Share this Post