Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

ओपी सोनी की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस

ओपी सोनी की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, बताया बदले की राजनीति

ख़बरिस्तान नेटवर्क, अमृतसर : विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस आज उनकी कोर्ट में पेश करेगी। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता काफी गुस्से में हैं। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक दुश्मनी बताई है और कहा कि वह एक बजे कोर्ट का घेराव करेंगे। 

राजा वड़िंग बोले- यह प्रतिशोध की राजनीति

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ट्वीट करके कहा कि पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी की गिरफ्तारी भगवंत मान की एक और कोशिश है वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की। प्रतिशोध की राजनीति से कभी कोई नतीजा नहीं निकला और यह इस तरह की एक और घटना होगी।

सांसद गुरजीत औजला ने गिरफ्तारी को बताया निंदनीय

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने ट्वीट करके सोनी की गिरफ्तारी को निंदनीय बताया। औजला ने कहा कि पूर्व डिप्टी CM की प्रतिशोध से प्रेरित गिरफ्तारी भगवंत मान का एक और प्रयास है, क्योंकि जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाना है। ऐसी गिरफ़्तारियों से कभी कोई नतीजा नहीं निकल सकता। प्रतिशोध की इस राजनीति की निंदा करते हैं।

इस वजह से हुई गिरफ्तारी

सोनी पर आरोप हैं कि उनका खर्च उनकी कमाई से कई गुणा अधिक है। 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक सोनी और उनके परिवार की आय 4.52 करोड़ रुपए थी, जबकि खर्च 12.48 करोड़ रुपए था। खर्च आय के अज्ञात सोर्स से 7.96 करोड़ रुपए ज्यादा था।

Latest News

Number of Visitors - 221152

Share this Post