Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब के दो कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा पर मामला दर्ज

पंजाब के दो कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा पर मामला दर्ज

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : साइबर सेल ने पंजाब के दो कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा पर वीडियो को टैंपर करके चलाने के मामले में केस दर्ज किया। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। अमन अरोड़ा आप के प्रदेश प्रधान भी हैं।

बाजवा ने बताया कि चंडीगढ़ साइबर सेल ने दोनों ही कैबिनेट मंत्री के खिलाफ सेक्शन 336/4 भारतीय न्याय सहिता 356 और बीएनएस 61/2 के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दें कि विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, वित्तमंत्री हरपाल चीमा और कैबिनेट मंत्री व आप के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। बाजवा ने अपनी शिकायत में कहा था कि इन नेताओं ने उनकी आधिकारिक वीडियो के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की ।

7 जुलाई को दर्ज करवाई थी शिकायत

बाजवा ने अपनी शिकायत 7 जुलाई को दर्ज करवाई थी। शिकायत में बाजवा ने कहा था कि उन्होंने विजिलेंस की ओर से विधायक गनीव कौर मजीठिया के सरकारी आवास पर की गई छापेमारी को लेकर बयान दिया था। उक्त आप नेताओं ने गनीव कौर के नाम को एडिट कर दिया।

उन्होंने लिखा था कि उक्त नेताओं ने गनीव कौर का नाम एडिट करके इस प्रकार से पेश किया जैसे मैंने मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध किया। जिसके बाद केजरीवाल, भगवंत मान, अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा ने उसे अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट किया।

जबकि 25 जून को मेरे द्वारा बनाया गया वीडियो 3.13 मिनट का है, जो मेरे एक्स एकाउंट पर है। जिसमें मैंने गनीव कौर के सरकारी आवास पर छापेमारी के तरीके पर सवाल खड़े किए थे। इसलिए उक्त आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

मजीठिया के खिलाफ बयानबाजी

बता दें कि मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेता लगातार इस बात पर जोर दे रहे थे कि भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ और प्रताप सिंह बाजवा ने मजीठिया के खिलाफ की गई विजिलेंस कार्रवाई का विरोध किया।

हालांकि, बाजवा ने अपने बयान में कहा था कि विजिलेंस ने सेक्टर-4 स्थिति जिस सरकारी आवास पर छापेमारी की है वह एक विधायक का है न की उनके पति का। चंडीगढ़ साइबर सेल ने बाजवा की शिकायत पर अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262543

Share this Post