Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कुख्यात गैंगस्टर की भाभी को पुलिस ने अमृतसर एयरपोर्ट से किया अरेस्ट, इस मामले में लिया एक्शन 

अमृतसर एयरपोर्ट से गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की भाभी लवजीत कौर को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। लवजीत कौर को सोमवार देर रात अरेस्ट किया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी में थी। पर पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया है।

लवजीत कौर को बटाला में मारे गए गोरा बरियाड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था, ताकि वह देश छोड़कर भाग न सके। लवजीत हाल ही में जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत आई थी। सुरक्षा एजेंसियों ने लवजीत कौर से रातभर पूछताछ की और फिर उसे बटाला पुलिस के हवाले कर दिया। बटाला पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

जग्गू की मां की हो चुकी है हत्या
गौरतलब है कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की कुछ दिन पहले गैंगस्टरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हरजीत कौर और उसके रिश्तेदार करणवीर सिंह दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे दोनों बटाला के कादियां रोड पर स्कॉर्पियो में सवार थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219396

Share this Post