Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी को विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क, जालंधर : पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। ओपी सोनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस चल रहा था। इसी मामले में विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

नहीं दे पाए 7.96 करोड़ रुपए का हिसाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनी 7.96 करोड़ रुपए की संपत्ति का हिसाब नहीं दे पाए। जिस कारण उनकी गिरफ्तारी की गई है। उनकी यह गिरफ्तारी उनके घर अमृतसर से हुई है।

जनवरी में विजिलेंस ने फॉर्म हाउस पर की थी रेड

पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी की संपत्ति का मूल्यांकन करने को लेकर विजिलेंस की टीम ने उनके निर्माणाधीन फार्म हाउस पर रेड की। ब्यूरो के अधिकारियों ने फार्म हाउस की पैमाइश करने के अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी 3 घंटों तक जांच की।

15 सालों में 18 गुणा बढ़ी संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो को पता चला था कि पूर्व डिप्टी सीएम की संपत्ति में पिछले 15 वर्षों में 18 गुना वृद्धि हुई है। साल 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान डिप्टी सीएम ओपी सोनी ने भरे शपथ पत्र में अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपये दिखाई थी।

जो वर्ष 2017 के चुनाव के दौरान सोनी के नाम पर 48.56 लाख और उनकी पत्नी के नाम पर 56.09 लाख रुपये बताई गई। अब 2022 के चुनाव में संपत्ति 72.50 लाख और उनकी पत्नी की चल संपत्ति 1.02 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

साल 2017 में सोनी के पास अचल संपत्ति 11.74 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 5.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी। वहीं, इस साल उनकी अचल संपत्ति 16.98 करोड़, जो पैतृक है और उनकी पत्नी की चल संपत्ति में 6 करोड़ रुपये है। सोपी की पत्नी के पास उनकी पैतृक संपत्ति भी है।

Latest News

Number of Visitors - 220744

Share this Post