Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

फाजिल्का में स्कूल वैन का हुआ एक्सीडेंट, बच्चों में मची चीख-पुकार

पंजाब के फाजिल्का में बच्चों से भरी स्कूली वैन हादसे का शिकार हो गई। पर गनीमत रही कि हादसे में किसी को भी ज्यादा चोटें नहीं आई हैं और सभी सुरक्षित हैं। वैन में करीब आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे बैठे हुए थे। वहीं पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है।

बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी वैन
दरअसल अरनीवाला में गांव बुर्ज हनुमानगढ़ से बच्चों को वैन स्कूल लेकर जा रही थी। इस दौरान वह रास्ते में बेकाबू हो गई और एक नाले में गिर गई। नाले में गिरने के बाद वैन पलट गई, जिसके बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में जानी नुकसान तो नहीं हुआ और मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्चों को वैन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।​

स्कूल मैनेजमैंट को थाने बुलाया
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वैन ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। पूछताछ करने के बाद स्कूल मैनेजमैंट के अधिकारियों को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268050

Share this Post