Thu, 17 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में घर पर पेट्रोल बम से हमला, सीसीटीवी कैमरे में दिखे आरोपी

जालंधर में आदमपुर के  मोहल्ला गांधी नगर में रविवार की रात एक घर पर बाइक सवार तीन लोगों ने पेट्रोल बम फेंक दिया। पेट्रोल बम धमाके में किसी को नुकसान तो नहीं पहुंचा लेकिन घर को काफी नुकसान हुआ है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी दिखाई दे रहे हैं।

घर के मालिक हंसराज की पत्नी परमिंदर कौर ने पुलिस को बताया कि परिवार में उनके बेटे-बेटी विदेश में रहते हैं और वह अपने छोटे बेटे सुमित कुमार के साथ इसी घर में रहते हैं। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो देखा कि घर के अंदर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे और मुख्य गेट पर जलने के निशान थे। 

घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तीनों आरोपी कैद हो गए। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तीन व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आए और घर पर पेट्रोल से भरी बोतलें फेंककर फरार हो गए। एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220059

Share this Post