Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बाइक परसवार होकर आए तीन बदमाशों ने घर पर फेंका पेट्रोल बंब

बाइक परसवार होकर आए तीन बदमाशों ने घर पर फेंका पेट्रोल बंब

जालंधर (राजन) : जालंधर के कस्बा आदमपुर के पास एक घर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक दिया और घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। ये घटना आदमपुर के मोहल्ला गांधी नगर मोहल्ला की है। शनिवार रविवार गतरात्रि बाइक पर सवार 3 युवकों ने पेट्रोल बम फेंका। घटना में कोई भी व्यक्ति जख्मी नहीं हुआ है, लेकिन घर के बाहर और भीतर काफी नुकसान हुआ। थाना आदमपुर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आदमपुर थाना एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह ने कहा यह घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे हुई। घर के मालिक हंसराज की पत्नी परमिंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि परिवार में उनके बेटे-बेटी विदेश में रहते हैं और वह अपने छोटे बेटे सुमित कुमार के साथ इसी घर में रहते हैं।

हंसराज के मुताबिक सुबह जब परिवार के लोग उठे तो देखा कि घर के अंदर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे और मुख्य गेट पर जलने के निशान थे। मामले की सूचना तुरंत आदमपुर पुलिस को दी गई। घटना की जांच के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।

जिनमें साफ दिखा कि तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घर पर पेट्रोल से भरी बोतलें फेंककर फरार हो गए। थाना आदमपुर के एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह ने कहा- मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जल्द मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256525

Share this Post