Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर सरेआम घर से Gun Point पर लाखों की नगदी और गहने लेकर लुटेरे फरार

जालंधर: सरेआम घर से Gun Point पर लाखों की नगदी और गहने लेकर लुटेरे फरार

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : महानगर में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला बिक्रमपुरा से सामने आया है। जहां सरेआम लुटेरों द्वारा गन प्वाइंट पर घटना को अंजाम दिया गया। 20 वर्षीय उदय ने बताया मिली जानकारी के अनुसार लुटेरे आए और घर का दरवाजा खटखटाने लगे। पीड़ित ने कहा कि उसने जैसे ही दरवाजा खोला तो लुटेरे गन प्वाइंट पर आकर गहने और नगदी लेकर फरार हो गए।

वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर थाना 3 के एएसआई जोरावर पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे है। वहीं इलाके के पार्षद सलिल बाहरी ने बताया कि लुटेरे गन प्वाइंट पर 2 से ढाई लाख की नगदी और 3 सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पार्षद ने कहा कि लुटेरे ने 9 बपजे घटना को अंजाम दिया है।

वहीं एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि पीड़ित के बयानों के अनुसार मुंह ढके 2 लुटेरे आए और पिस्तौल नुमा हथियार के बल पर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256525

Share this Post