Fri, 06 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Amarnath Yatra 2 दिन बाद फिर से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा, खराब मौसम के चलते की गई थी स्थगित 

ख़बरिस्तान नेटवर्क, जम्मू : खराब मौसम के चलते लगातार दो दिन अमरनाथ यात्रा स्थगित रहने के साथ ही तीसरे दिन फिर से शरु कर दी गई है। बता दें कि रविवार को पंजतरणी और शेषनाग आधार शिविरों से फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी गई। साथ ही जो श्रद्धालु पहले ही दर्शन कर चुके हैं, उन्हें बालटाल आधार शिविर लौटने की इजाज़त भी दे दी गई है।

भारी बारिश में फंसे 700 से ज्यादा यात्री

अमरनाथ गुफा के आसपास आसमान साफ दिखने के बाद अधिकारियों ने गुफा मंदिर के द्वार खोल दिए और वहां फंसे श्रद्धालुओं को दक्षिण कश्मीर के हिमालय में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने की अनुमति दे दी। घाटी में भारी बारिश की वजह से फंसे 700 से ज्यादा अमरनाथ यात्रियों को सेना ने अनंतनाग जिले के काजीगुंड स्थित अपने शिविर में पनाह दी है। 

बस से निकालकर गंदोह के हॉस्पिटल में ले जाया गया

गुरुवार से हो रही भारी बारिश की वजह से खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। पहलगाम और बालटाल के रास्ते यात्रा शुरू कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को एक यात्री बस भूस्खलन की चपेट में आ गई, जिससे उसमें सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई। बचाव अभियान के दौरान तीन यात्रियों को बस से निकालकर गंदोह के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहारा के आमिर सुहैल और चंगा-भालेस्सा के मुदस्सर अली को मृत घोषित कर दिया।

Latest News

Number of Visitors - 269597

Share this Post