Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर जुगराज हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

अमृतसर में जुगराज कत्लकांड की जिम्मेदारी दविंदर बंबीहा गैंग ने ली है। गैंगस्टर डोनी बल्ल की तरफ से की गई पोस्ट में लिखा गया कि जुगराज गोरा बियार हत्याकांड में शामिल था। जुगराज ने गोरा बरियाड़ की रेकी की थी और जग्गू के कहने पर हमारे भाइयों के खिलाफ प्रधानगी करवाई।

शेयर की यह पोस्ट
पोस्ट में लिखा कि मेरे सभी भाइयों को सत श्री अकाल। यह जो चन्ननके गांव में जुगराज सिंह उर्फ तोता का कत्ल हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं डोनी बल, मोहब्बत रंधावा और कौशल चौधरी लेते हैं। इसने (जुगराज सिंह ने) जग्गू भगवानपुरिया के कहने पर हमारे भाई गोरे बरियाड़ के कत्ल में रेकी करवाई थी और जग्गू के कहने पर हमारे भाइयों के खिलाफ प्रधानगी करवाई। बाकी जो भौंक रहे हैं, वे भी तैयार रहें। हमारा ध्यान सभी पर है। वेट एंड वॉच। जिम्मेदार चैनल होने के नाते हम पोस्ट की पुष्टि नहीं करते हैं।

गुरुद्वारा साहिब के बाहर मारी गई गोलियां
बता दें कि अमृतसर के गांव चंनणके में 28 साल के जुगराज सिंह की सरेआम गोलियां मारकर हत्या की गई है। उसे गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोलियां मारी गई। हत्या करने के बाद हमलावर बाइक पर बैठकर फरार हो जाते हैं। मृतक की पहचान 28 साल के जुगराज सिंह के रूप में हुई है।

3 लोगों ने दिया घटना को अंजाम
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मृतक जुगराज सिंह बाइक पर जा रहा होता है, इस दौरान पीछे से बाइक पर बैठे 3 हमलावर आते हैं और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर देते हैं। बाइक गिरने के बाद जुगराज सिंह बचने के लिए गली में भागने की कोशिश करता है। पर बाइक से उतरकर दो हमलावर लगातार उस पर गोलियां चलाते रहते हैं।

गांव में दहशत का माहौल
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस गांव में लगे और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234114

Share this Post