Thu, 17 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमरनाथ यात्रा के दौरान एक के बाद एक टकराई 4 बसें, हादसे में 36 तीर्थयात्री जख्मी

श्री अमरनाथ की यात्रा करने जा रहे श्रद्धालुओं के एक काफिला हादसे का शिकार हो गया। काफिले की 4 बसों की चंदरकोट में टक्कर हो गई। जिसमें 36 तीर्थयात्री जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के कारण ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया था और आगे जा रही बसों से टकरा गई। 

हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने तीर्थयात्रियों को ईलाज के लिए रामबन के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं बाकी तीर्थयात्रियों को दूसरी गाड़ियों में बैठाकर पहलगाम के लिए रवाना कर दिया गया है। 

यात्रा शुरू होने के दूसरे दिन शुक्रवार शाम 7 बजे तक 26,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन कर लिए थे। यह संख्या बढ़कर 30 हजार हो गई है। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी।38 दिन तक चलने वाली यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रूट से जारी है। समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। पिछले साल यात्रा 52 दिन चली थी और 5 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।

अबतक 3.5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन सभा में सेंटर खोले गए हैं। यहां रोज 2000 श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220041

Share this Post