Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बिहार में मशहूर बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर ह'त्या, घटना की सीसीटीवी फुटेज आई सामने, देखें Video

बिहार में मशहूर बिजनेसमैन गोपाल खेमका शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने रात 11 बजे खेमका के अपार्टमेंट के सामने ही इस घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
 

गोली लगने के बाद गोपाल खेमका के परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार वालों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। हत्या का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक अपराधी उन्हें गोली मारकर भागते हुए दिखाई दे रहा है।


बताया जा रहा है कि गोपाल खेमका देर रात खुद कार चलाकर बांकीपुर क्लब से घर लौटे थे। जैसे ही वह अपार्टमेंट के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे थे। जैसे ही हमलावरों ने खेमका को देखा तो उन्होंने उनके सिर पर गोली मार दी और बाइक से फरार हो गए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220681

Share this Post