Thu, 17 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना, मरीज बनकर आए हमलावरों ने डॉक्टर को मारी गोलियां

 

पंजाब के मोगा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कोट इस्से खां में एक डॉक्टर को उसके ही क्लीनिक में घुसकर बेटे के सामने गोलियां मारी गई हैं। गोलियां लगने के बाद डॉक्टर वहीं पर गिर गए, जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद से आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा कि 2 हमलावर डॉक्टर अनिलजीत कंबोज के पास मरीज बनकर ईलाज करवाने के लिए क्लीनिक आए थे। डॉक्टर क्लीनिक में मरीज का ईलाज कर रहे थे, जैसे ही उन्होंने मरीज को इंजेक्शन लगाया तो इसी दौरान हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोलियां लगने के साथ ही वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

जिस दौरान हमलावरों ने डॉक्टर पर हमला किया उस समय डॉक्टर अनिलजीत का बेटा भी क्लीनिक में ही था। उसने ड्राइवर की मदद से अपने पिता को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर को पहले गैंगस्टरों से धमकी मिली थी। गोलियों की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220070

Share this Post