Thu, 30 Apr 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

भूल कर भी न दें रिश्तेदारों को कर्जा, 5 लाख रुपए मांगने पर व्यक्ति ने घर में लगा दी आग, देखें Video

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने कर्जे के विवाद को लेकर अपने रिश्तेदार के घर पर ही आग लगा दी। घटना घर के पास लगे कैमरे में कैद हो चुकी है। जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति आता है और घर में आग लगाकर चला जाता है। पुलिस ने मामला सामने आने पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

#Bengaluru
A man attempted to set a house on fire over an alleged financial dispute. #CCTV footage captured the accused, Subramani, pouring petrol on the main door, window, and footwear stand of the house belonging to Venkataramani and her son Satish, before setting it ablaze. pic.twitter.com/lAVawhyrej

— DINESH SHARMA (@medineshsharma) July 4, 2025

बेटी की शादी के लिए 5 लाख रुपए उधार दिए थे
पुलिस ने आगे बताया कि पीड़ित वेंकटारमणी, उनके बेटे सतीश और आरोपी सुभ्रमणि के बीच का है। आरोपी सुभ्रमणि उसका रिश्तेदार है। 8 साल पहले पिता वेंकटारमणी ने सुभ्रमणि को उसकी बेटी महालक्ष्मी की शादी के लिए 5 लाख रुपए उधार दिए थे। कई बार मांगने के बावजूद पैसा वापस नहीं मिला। हाल ही में एक पारिवारिक शादी में यह मुद्दा फिर उठा। पार्वती और उसके पति सुभ्रमणि से बहस के बाद मामला झगड़े और धमकी तक पहुंच गया।

CCTV से सुभ्रमणि की पहचान हुई
1 जुलाई को, जब सतीश काम पर थे, उनकी मां ने उन्हें कॉल कर बताया कि कोई व्यक्ति घर के मुख्य दरवाजे, जूतों की अलमारी और खिड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा गया। उस समय घर में वेंकटारमणी और सतीश का भाई मोहन दास मौजूद थे। बाद में CCTV फुटेज में सुभ्रमणि पेट्रोल की बोतल लेकर घर में घुसते हुए देखा गया। उसने जूते रखने की जगह और खिड़की पर पेट्रोल डाला और माचिस से आग लगाई। आग इतनी तेजी से फैली कि वह खुद भी उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचा।


45

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155096