Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 शार्प शूटर हथियारों के साथ गिरफ्तार

 

ख़बरिस्तान नेटवर्क, नई दिल्ली : जबरन वसूली के एक मामले में वाटेंड लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन शार्प शूटर पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कृष्णा नगर निवासी उदित साध (31), नांगलोई निवासी अनीश कुमार उर्फ ​​मिंटू (42) और निहाल विहार निवासी मोहित गुप्ता (27) के रूप में हुई है।

कारोबारी से मांगी थी 20 लाख रुपए की फिरौती

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 23 जून को पुरानी दिल्ली के लाजपत राय मार्केट में काम करने वाले एक व्यापारी को जबरन वसूली का फोन आया और आरोपी ने उसे लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी तथा ‘प्रोटेक्शन मनी' के रूप में 20 लाख रुपये की मांग की।

तिहाड़ जेल के पास से करते थे फोन

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आरोपी तिहाड़ जेल के पास के इलाके से शिकायतकर्ता को फोन करते थे, इसलिए पुलिस और शिकायतकर्ता को यह लगा कि कथित फोन करने वाला जेल में ही था। जांच के दौरान पता चला कि जबरन वसूली मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन अपराधी शामिल हैं। 3 जुलाई को सूचना मिली कि आरोपी रोहिणी स्थित जापानी पार्क के गेट नंबर-3 के पास आएंगे। 

स्पेशल पुलिस कमिश्नर (विशेष शाखा) HGS धालीवाल ने कहा कि जाल बिछाया गया और आरोपियों को रात करीब 10.20 बजे पकड़ा। आरोपियों के पास से दो पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए हैं।

Latest News

Number of Visitors - 221351

Share this Post