Thu, 17 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पत्नी-सास पर गोलियां चलाने वाले ने किया सुसाइड, घरेलू कलह से था परेशान

घरेलू कलह से परेशान कपूरथला के व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। मृतक की 48 साल के पहचान सुखचैन सिंह उर्फ सुक्खा के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीते दिन पत्नी-सास पर चलाई थी गोलियां
सुखचैन सिंह ने बीते दिन ही करतारपुर के सिविल अस्पताल में घुसकर पत्नी व सास के ऊपर गोलियां चलाई थी। जिसमें दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। जिस कारण उन्हें जालंधर रेफर कर दिया गया था। इस घटना के बाद से ही पुलिस को सुखचैन की तलाश थी और वह पुलिस से बचता फिर रहा था।

पत्नी से झगड़े से था परेशान
पुलिस के मुताबिक सुखचैन का पत्नी से झगड़ा था और उसकी पत्नी मायके चली गई थी। घरेलू कलह की वजह से वह काफी परेशान रहने लग गया था और डिप्रेशन में रहता था। डिप्रेशन में आकर ही उसने खुद पर गोली चलाई है। मृतक के 2 बेटे भी हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220172

Share this Post