Thu, 17 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के इस मशहूर अस्पताल के डॉक्टरों पर हो सकती है FIR दर्ज  मामला जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

जालंधर के इस मशहूर अस्पताल के डॉक्टरों पर हो सकती है FIR दर्ज 

मामला जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान 

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : जालंधर का मशहूर निजी अस्पताल विवादों में घिरता जा रहा है। इस अस्पताल के डॉक्टरों पर आपरेशन के दौरान लापरवाही के आरोप हैं जिस कारण सरकारी स्कूल की अध्यापक की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों पर एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार गुरदासपुर की महिला अध्यापक इलाज के लिए यहां आई थी। डॉक्टरों ने मामुली ऑप्रेशन बताकर उसका इलाज किया पर कुछ समय बाद उन्हें बताया गया कि मरीज की हालक काफी खराब है और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया है। 

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की मौत हुई है। करीब एक सप्ताह पहले हुई इस मौत के मामले में डॉक्टरों के पैनल द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम किया गया जिसकी रिपोर्ट आज आनी है। वहीं मृतका के परिजनों ने अभी तक उसका अंतिम संस्कार नहीं किया है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन पर राजीनामे का दवाब बनाया जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220179

Share this Post