Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*केंद्र सरकार के बिहार विरोधी रवैए के उत्तर बिहार में भीषण तबाही वाली बाढ़ का खतरा मंडराने लगा।

*केंद्र के बिहार विरोधी रवैए से बढ़ा बाढ़ का ख़तरा: डॉ अखिलेश*
कांग्रेस पार्टी के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि गंगा नदी की गाद की सफाई के लिए लगातार केंद्र से मदद मांगी जा रही है। लेकिन मोदी सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। डॉ सिंह ने कहा कि पिछले सप्ताह कोलकाता में आयोजित पूर्वी राज्यों के जल संसाधन सम्मेलन में बिहार के डूबने की आशंका जता दी गई थी। सम्मेलन में शामिल विशेषज्ञों ने बिहार में गंगा नदी में जमे 445 किलोमीटर तक के गाद की सफाई तत्काल कराने का सुझाव दिया था। उससे पहले भी साल 2017 में पटना और दिल्ली में हुए विशेषज्ञों के सम्मेलनों में भी राज्य में गंगा नदी के गाद की सफाई को जरूरी बताया जा चुका है। 

 कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के प्रति केंद्र सरकार की ये बड़ी बेरुखी है। उन्होंने कहा कि खुद केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने पूर्व केंद्रीय जल आयुक्त एडी पंड्या की अध्यक्षता में जो कमिटी बनाई है उस कमिटी ने गंगा के गाद को उत्तर बिहार में साल दर साल आने वाली बाढ़ के लिए जिम्मेदार बताया। बावजूद इसके मोदी सरकार बिहार में बाढ़ से मचने वाली तबाही को रोकने के उपाय नहीं कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268115

Share this Post