Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शोषित, वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने वाले नेता रहें पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम: डॉ मदन मोहन झा*

 

*पुण्यतिथि पर याद किये गए पूर्व प्रधानमंत्री जगजीवन राम*

*पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम का जीवन सभी के लिए आदर्श: डॉ मदन मोहन झा*

*पटना, 6 जुलाई, 2023*

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री रहें स्व. जगजीवन राम की 37वीं पुण्यतिथि आज बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय  सदाकत आश्रम में मनायी गयी।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि करने के उपरांत कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम आधुनिक भारत के निर्माण में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के सहयोगी रहें। उनके मंत्रिमण्डल में जगजीवन बाबू सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री थे।

उन्होंने कहा कि 1971 में बांग्लादेश मुक्ति आन्दोलन के समय बाबू जगजीवन राम देश के रक्षा मंत्री थे और उस समय पाकिस्तान के 91 हजार सैनिकों ने भारत के सैनिक कमान्डर के समक्ष आत्म समर्पण किया था यह देश नहीं बल्कि विश्व के इतिहास में सबसे बड़ी अभूतपूर्व घटना थी। उनके कुशल नेतृत्व और सांगठनिक क्षमता की तारीफ करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि शोषित, वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने वाले नेता रहें पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम का जीवन आदर्श है और उनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।


सदाकत आश्रम में पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम के चित्र पर पुष्पांजलि करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक , विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, निर्मल वर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, असित नाथ तिवारी, लाल बाबू लाल, आई. पी. गुप्ता,  राज किशोर सिंह, अरबिंद लाल रजक, डॉ. संजय यादव, डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा, सुधा मिश्र, रीता सिंह,  अजय चौधरी, शशि रंजन, उमेश कुमार राम, मंजीत आनंद साहू, राहुल पासवान, प्रदुमन कुमार, सुनील कुमार सिंह, निधि पाण्डेय, रुमा सिंह, मोहम्मद शाहनवाज, निशांत रंजन, शर्मानंद पाण्डेय, डॉ. विनोद यादव, मनीष सिंह, विमलेश तिवारी, राजेश कुमार मिश्रा, अब्दुल बाँकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

Latest News

Number of Visitors - 220744

Share this Post