Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*कांजी: स्वाद और सेहत का खजाना*

 


कांजी एक पारंपरिक भारतीय पेय है, जो न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। यह खासतौर पर सर्दियों के मौसम में बनाई जाती है और इसका सेवन पाचन को दुरुस्त रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि कांजी पीने के क्या फायदे हैं ।

कांजी क्या है और कैसे बनाई जाती है अब यह जान लेते हैं । 

कांजी एक फर्मेंटेड ड्रिंक है, जो आमतौर पर काली गाजर, सरसों के दाने, काला नमक और पानी से बनाई जाती है। कुछ जगहों पर इसमें चुकंदर भी डाला जाता है, जिससे इसका रंग और भी आकर्षक हो जाता है। इसे 3-4 दिनों तक धूप में रखा जाता है ताकि यह सही तरीके से फर्मेंट हो जाए और इसका स्वाद खट्टा व मजेदार हो जाए।  

कांजी पीना सेहत के लिए बहुत ही  फायदेमंद है:- 

कांजी में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं।  
फर्मेंटेड फूड्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे संक्रमण से बचाव होता है।  
कांजी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में सहायक होती है और लीवर को स्वस्थ रखती है।  
यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और वसा कम करने में मदद करती है।  
इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।  
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह त्वचा को ग्लोइंग बनाती है और बालों को मजबूत करती है।  
इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं, जो हड्डियों के लिए अच्छे होते हैं।  

कांजी पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
- इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स गुणों के कारण यह पाचन सुधारने और पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है।  
- इसमें विटामिन C है जो इम्यूनिटी बढ़ाने और स्किन हेल्थ के लिए अच्छा होता है।  
- इसमें पोटैशियम होने के कारण ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।  
- फाइबर से भरपूर है सो पाचन तंत्र को सही रखने और कब्ज से राहत देने में मदद करता है।  
- यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है और शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाकर कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम करता है।  

अब किस मौसम में पीनी चाहिए तो बता दें आपको कि कांजी मुख्य रूप से सर्दियों के अंत और वसंत ऋतु में पीने की सलाह दी जाती है, जब मौसम बदल रहा होता है। यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर मौसमी बीमारियों से बचाव करती है।  

इन बातों पर ज़रूर देना चाहिए 

-गैस्ट्रिक प्रॉब्लम वाले लोग – अगर किसी को एसिडिटी या पेट में ज्यादा गैस बनती है, तो कांजी सीमित मात्रा में ही लें।  

-लो ब्लड प्रेशर के मरीज – चूंकि कांजी ब्लड प्रेशर कम कर सकती है, इसलिए लो बीपी वाले लोग इसका अधिक सेवन न करें।  

-गर्भवती महिलाएं- फर्मेंटेड फूड्स कभी-कभी पेट में गड़बड़ी कर सकते हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह के बाद ही पिएं। 

-डायबिटीज मरीज- कांजी में प्राकृतिक शुगर होती है, इसलिए मधुमेह रोगियों को सीमित मात्रा में ही इसका सेवनc करना चाहिए।  

अब बात करते हैं कब और कैसे पीएं
 
- कांजी को दोपहर के समय भोजन से 30 मिनट पहले पीना सबसे फायदेमंद होता है।  
- रोजाना एक गिलास (200-250 ml) पर्याप्त होता है।  
- ज्यादा मात्रा में पीने से पेट में एसिडिटी या गैस की समस्या हो सकती है।  
- इसे हमेशा ताजे और साफ बर्तन में स्टोर करें और 5-7 दिनों के भीतर खत्म कर लें।  

अंत में यह कहना चाहूंगी कि कांजी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। सही समय और सही मात्रा में इसका सेवन करने से यह पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बढ़ाने और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद कर सकती है। हालांकि, कुछ लोगों को इसका सेवन करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। तो इस सर्दी के मौसम में कांजी को अपने आहार का हिस्सा बनाएं और इसके लाभ उठाएं।


216

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146934