Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

2024 की भाजपा की विजय यात्रा का शुभारंभ 10 मई को जालंधर लोकसभा उपचुनाव में अटवाल की जीत के साथ होगा :  राजेश हनी 

भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाना है, तो 10 मई को कमल का बटन दबाना है : कंवरवीर सिंह टोहरा 

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जालंधर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में बाईक रैलियाँ आयोजित

जालंधर, 8 मई (    ) : भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा द्वारा आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा-शिअद युनाईटिड के संयुक्त उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में जनता को वोटिंग करने के लिए जागरुक करने हेतु जालंधर के 9 विधानसभा क्षेत्रों में अलग अलग बाईक रैलियों का आयोजन किया गया, जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित आम युवाओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव युवा मोर्चा प्रभारी व भाजपा प्रदेश सचिव एडवोकेट राजेश हनी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ इस अवसर पर उनके युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव आभास शाकिर, सह-इंचार्ज अभिनव कोहली व युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया इंचार्ज विशाल मेहता भी उपस्थित थे। कंवरवीर सिंह टोहरा ने शहर का तूफानी दौरा कर इन बाईक रैलियों की समीक्षा करते हुए खुद रैलियों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई भी की।
    राजेश हनी ने इस अवसर पर जनता को आह्वान करते हुए कहा कि वह 10 मई को सभी कुछ भूल कर अपना, अपने बच्चों का, जालंधर तथा पंजाब के भविष्य को ध्यान में रख कर सिर्फ और सिर्फ भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में कमल का बटन दबा कर वोट कर अटवाल को विजयी बनाएं। उनकी जीत जालंधर वासियों की अपनी जीत होगी और हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आने वाले 11 महीनों में जालंधर का चौमुखी विकास किया जाएगा। उसके बाद अगले वर्ष यानी 2024 के मध्य में फिर से पंजाब में लोकसभा चुनाव होने हैं और तब आप लोग अटवाल के कार्यों को देख कर खुद ही भाजपा के पक्ष में मतदान कर देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाएगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता 2024 की भाजपा की विजय यात्रा का शुभारंभ 10 मई को जालंधर लोकसभा उपचुनाव में इंद्र अटवाल की जीत के साथ करेगी।
    कंवरवीर सिंह टोहरा ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में वोट करने को लेकर भारी उत्साह है और जनता उन्हें भरपूर समर्थन दे रही है। आज युवा मोर्चा द्वारा जालंधर सेंट्रल विधानसभा में युवा मोर्चा पंजाब के सचिव प्रिया शर्मा के नेतृत्व में, जालंधर नार्थ विधानसभा में युवा मोर्चा सचिव भारत महाजन के नेतृत्व में जालंधर कैंट विधानसभा में युवा मोर्चा के कॉलेज आउटरीच प्रकोष्ठ के इंचार्ज हरमनदीप सिंह मीता के नेतृत्व में, जालंधर वैस्ट विधानसभा में युवा मोर्चा के सह-कार्यालय सचिव अंकित सैनी के नेतृत्व में, शाहकोट विधानसभा में गौरव कक्कड़ के नेतृत्व में, नकोदर विधानसभा में युवा मोर्चा प्रदेश सचिव अनुज खोसला के नेतृत्व में, आदमपुर विधानसभा में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमृतपाल डल्ली के नेतृत्व में तथा फिल्लौर विधानसभा में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं व आम नौजवानों ने मिलकर बाईक रैलियों का आयोजन कर वहां की जनता को भाजपा की पंजाब के प्रति सोच तथा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के बारे जागरूक करते हुए भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में वोट करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इन बाईक रैलियां जालंधर की सभी विधानसभाओं  के अलग अलग क्षेत्रों में घूम कर जनता को जागरूक किया है तथा जनता ने भी अटवाल के पक्ष में समर्थन देने का मन बना लिया है।


51

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147438