Sun, 03 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

कार्यकर्ताओं की मेहनत  ने भाजपा को को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाया —-श्वेत मलिक ।              

  जालंधर 5 जनवरी (सोनू बाई ) : आज जालंधर में पूर्व सांसद व पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष इंजीनियर  श्वेत मलिक ने भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अवसर पर बताया |
भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। मालिक ने बताया कि कांग्रेस की परिवारवाद एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भारतीय जनता पार्टी ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। मलिक ने कहा आज छे दशक बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी भाजपा को देश की जनता ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का सुअवसर दिया व भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ,पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू, वेस्ट विधानसभा के पूर्व विधायक शीतल अंगूराल,अनिल सच्चर,रवि मोहिन्दरू, दीवान अमित अरोड़ा, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला सचिव अमित भाटिया ,मुख्य रूप से उपस्थित थे   

श्वेत मलिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो तथा प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुएभाजपा का संकल्प है  कि भारत को महान ‘विश्वशक्ति’ एवं ‘विश्व गुरू’ विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति व परम वैभव के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। इसके साथ ही विश्व शांति तथा न्याययुक्त अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को स्थापित करने के लिए विश्व के राष्ट्रों को प्रभावित करने की क्षमता रखे।           भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म-मानवदर्शन’ को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। साथ ही पार्टी का अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास एवं सुरक्षा पर भी विशेष जोर है। मलिक ने बताया पार्टी ने पांच प्रमुख सिद्धांतों के प्रति भी अपनी निष्ठा व्यक्त की, जिन्हें ‘पंचनिष्ठा’ कहते हैं। ये पांच सिद्धांत (पंच निष्ठा) हैं-राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्वधर्मसमभाव), गांधीवादी समाजवाद (सामाजिक-आर्थिक विषयों पर गाँधीवादी दृष्टिकोण द्वारा शोषण मुक्त समरस समाज की स्थापना) तथा मूल्य आधारित राजनीति।       आज भाजपा देश में एक प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में उभर चुकी है एवं देश के सुशासन, विकास, एकता एवं अखंडता के लिए कृतसंकल्प है।

2014 में श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी, जो आज ‘सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास की उद्घोषणा के साथ गौरव सम्पन्न भारत का पुनर्निर्माण कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह व
व श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा लगभग 17 करोड़ सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गयी है।      
26 मई, 2014 को श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कम समय में ही अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विश्व में भारत की गरिमा को पुन:स्थापित किया, राजनीति पर लोगों के विश्वास को फिर से स्थापित किया। अनेक अभिनव योजनाओं के माध्यम से नए युग की शुरुआत की। अन्त्योदय, सुशासन, विकास एवं समृद्धि के रास्ते पर देश बढ़ चला है। आर्थिक और सामाजिक सुधार सुरक्षित जीवन जीने का मार्ग उपलब्ध करा रहे हैं। किसानों के लिये किसान सम्मान निधि दुगनी एम एस पी से लेकर खाद तक की नयी नीतियां जैसे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड, आदि ने कृषि के तीव्र विकास की अलख जगायी है। ये नया युग है सुशासन का। चाहे आदर्श ग्राम योजना हो, स्वच्छता अभियान घर घर शुद्ध पेय जल मुफ्त सौर ऊर्जा बिजली शौचालय गरीबी के लिए आवास 5 लाख मुफ्त सेहत बीमा 80 करोड़ भारतवासियों को मुफ्त भोजन महिला आरक्षण को संसद में पास करवाना कश्मीर से पृथकतावादी धारा 370 का सफाया राम मंदिर निर्माण तीव्र गति वंदे भारत रेल ट्रिपल तलाक महिला विरोधी कानून बंद हर घर तक सड़क व बिजली आंतकवाद को मुंहतोड़ जवाब चंद पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराना हर प्रदेश में आई आई टी  ऐम्स आई आई एम व शिक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय देश की सुरक्षा के लिए सेना को विश्वस्तरीय हथियार या फिर योग के सहारे भारत को स्वथ्य बनाने का अभियान, इन सभी कदमों से देश को एक नयी ऊर्जा मिली है। भाजपा की मोदी सरकार ने ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’, अमृत मिशन, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं से भारत को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठाया है। जनधन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी अनेक योजनाएं देश में एक नयी क्रांति का सूत्रपात कर रही हैं। भाजपा सरकार ने देशवासियों को विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना का उपहार दिया है।श्वेत मलिक ने भारत वासियो को निवेदन किया की दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के सदस्य बने वि राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने l


308

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 156065