Wed, 05 Aug 2026
Post Details

भारतीय जनता पार्टी के स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा जी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया |

जालंधर 27 दिसंबर [सोनू  बाई] - भारतीय जनता पार्टी के स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा जी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सनी शर्मा जी ने कहा, "डॉक्टर मनमोहन सिंह जी एक महान अर्थशास्त्री और राजनेता थे, जिन्होंने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। उनकी economic policies ने भारत को विश्व में एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।"

उन्होंने आगे कहा, "डॉक्टर मनमोहन सिंह जी की विरासत हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले, यही मेरी प्रार्थना है।"

सनी शर्मा जी ने डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के परिवार के सदस्यों और पूरे देश के लोगों के साथ इस दुखद घड़ी में संवेदना व्यक्त की।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191896