Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

वेस्ट मे भोजपुरी गायक दिनेश यादव नीरहुआ भाजपा सांसद की जनसभा बनी रैली

 

जालंधर हर प्रवासी भाजपा को वोट डाले और डलवाये-दिनेश नीरहुआ

भाजपा को जिताओ यूपी की तरह गुंडाराज माफिया पर बुलडोज़र हम चलवायेंगे-जीवन गुप्ता

जलांधर(  ) भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा उपचुनाव के तहत वेस्ट हल्के में सांसद व लोकप्रिय भोजपुरी गायक दिनेश यादव नीरहुआ ने विशाल जनसभा को संबोधित किया।इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में सूबेदार यादव,मनोज बर्मा और भोला ख़ुशवाहा ने विशेष योगदान दिया।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता,जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा,वेस्ट विधानसभा के प्रभारी महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,मंडल प्रधान मनीष बल,कुणाल शर्मा,गौरव जोशी आदि उपस्थित थे।दिनेश निरहुआ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस उपचुनाव में जलांधर के आम जनमानस ने भाजपा के पक्ष में वोट देने का मन बना लिया है।उन्होंने वेस्ट हल्के के मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को पूर्ण समर्थन देने की अपील की  ताकि इतिहास में पहली बार भाजपा का सांसद केंद्र सरकार का हिस्सा बन सके।
दिनेश निरहुआ ने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने पूरे भारतवर्ष में सभी राज्यों का बिना किसी भेदभाव के विकास योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है और पूरे विश्व मे अपनी विदेश नीति  की अनोखी छाप छोड़ी है।उन्होंने कहा कि जलांधर में पार्टी को शहर में मिल रहे समर्थन की झलक आपका इतनी बड़ी मात्रा में आना विरोधियों की हार को तय कर रहा है।उन्होंने जालंधर में रहते हर प्रवासी को भाजपा को वोट डालने की विशेष अपील की हैं।उन्होंने कहा कि वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी,भय और नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब वेस्ट हल्के के समझदार लोग सरकार की घटिया कार्यप्रणाली के खिलाफ भाजपा को पूरा समर्थन देंगे।उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा उप चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।जीवन गुप्ता ने कहा कि इस बार उपचुनाव में भाजपा को जीताओ और यूपी की तरह गुंडाराज माफिया पर बुलडोज़र हम चलवायेंगे।उन्होंने कहा कि कहा कि यह चुनाव जलांधर के लोगों के भविष्य को सुरक्षित और विकास के रस्ते पर ले कर जाने वाला चुनाव है।उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने आप पार्टी की सरकार को पंजाब से बाहर करने का मन बना लिया है जिसकी शुरुआत जालंधर लोकसभा के उपचुनाव में जीत से होने जा रही है।उन्होंने कहा कि शहरवासियों को यह सोचना होगा कि अगर जालंधर में भाजपा का सांसद बना तो शहर में केंद्र सरकार की सुविधाओं की लाइन लग जाएगी।उन्होंने कहा कि लोगों के पास भाजपा ही एकमात्र विकल्प है,जो विकास के पथ पर ले कर जा सकती है।।उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब की सभी समस्याओं का समाधान करेगी और पंजाब को खुशहाल बनाएगी।उन्होंने कहा कि आज जालंधर लोकसभा में पड़ते सभी क्षेत्रों के निवासी भी खुले मन से भाजपा का समर्थन करने को तैयार है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221363

Share this Post