Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

वार्ड नं 85 से भाजपा नेत्री दविंदर पाल कौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष को चुनाव लड़ने का दिया आवेदन|

जालंधर के विकास,तरक्की और खुशहाली के लिए भाजपा जरूरी:-सुशील शर्मा |

जालंधर आज  तिथि  5 दिसंबर(सोनू बाई) : नगर निगम चुनावो को लेकर भाजपा नेत्री दविंदर पाल कौर पत्नी पार्टी के सक्रिय नेता सिमरजीत सोनू द्वारा वार्ड नं 85 से मंडल प्रधान राजेश मल्होत्रा के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा को चुनाव लड़ने के लिए कालिया कॉलोनी में आवेदन दिया।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि निगम चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि हर वार्ड हर बूथ को जीतने के लिए भाजपा बूथ स्तर पर जनता से संपर्क संवाद कर मज़बूती से योजना बनाकर काम करेगी। उन्होंने कहा कि जालंधर के विकास,तरक्की और खुशहाली के लिए भाजपा का निगम में मेयर होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस से जनता पूरी तरह नाराज नाखुश है और दोनों पार्टियों ने विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किया है।सुशील शर्मा ने कहा कि इस बार भाजपा को जीताओ हम टूटी सड़को,गंदे पानी एवं खराब सीवरेज सिस्टम को ठीक करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास वाले फार्मूला पर कार्य कर रही है और सभी 85 वार्डो पर भाजपा का परचम लहराने के लिए हम दिन रात मेहनत कर रहे है।इस अवसर पर मीनू मलिक,जपनाम सिंह, सीता राणा, अनिल अरोड़ा, रोहित कुमार,बलवंत सिंह, सिमर मलिक, अश्वनी शर्मा,ओम प्रकाश,नाथू राम मल्होत्रा,सलवंत सिंह, नितिन महाजन,अमित बजाज,रोहित गुप्ता,अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।


117

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147452