Sun, 21 Jun 2026

भगवान कृष्ण का जन्म दुष्ट कंस के खात्मे के लिए हुआ था-आचार्य प्रहलाद।

*रासलीला के दूसरे दिन भगवान कृष्ण का जन्म का दृश्य दिखाया गया।**

जुल्मी दुराचारी पापी सच्चाई को परेशान कर सकते है परास्त नही-किशनलाल शर्मा*

जालंधर 13 नवंबर (सोनू बाई) : )समाजिक सुधार सभा की तरफ से किशनपुरा पार्क मे करवाई जा रही भगवान कृष्ण की साप्ताहिक रासलीला कार्यक्रम के दूसरे दिन का शुभारंभ वशिष्ठ भाजपा नेता मदन लाल जी, डॉ विनीत शर्मा, अजय भनोट ने ज्योति प्रज्वलित किया।इस अवसर पर  श्री सर्वेश्वर रासलीला मंडल वृन्दावन के प्रमुख रास आचार्य स्वामी श्री प्रहलाद दास ने किशनपुरा वासियो को भगवान कृष्ण जी का जन्म,जन्म का उत्सक के दृश्य रासलीला कार्यक्रम में दिखाई।आचार्य ने सबको बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म दुष्ट कंस के खात्मे के लिए हुआ था क्योंकि पापी कंस के अत्याचारों से समाज का हर वर्ग दुखी परेशान था जिसकी वजह से उसके अत्याचारों को खत्म करने के लिए भगवान को खुद जन्म लेकर आना पड़ा था।भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है जब जब धरती पर पापी लोगो बढ़ते है पापी के नाश के लिए मनुष्य रूप धारण करना पड़ता है।और मनुष्य रूप में पापियों का संघार करते है।
इस अवसर पर सभा के चेयरमैन किशनलाल शर्मा ने आये हुए सभी अतिथियों को भगवान कृष्ण के चित्र देकर सम्मानित करते हुए कहा जुल्मी दुराचारी पापी लोग सच्चाई पर चलने वालों को केवल परेशान कर सकते है परास्त नही इसलिए हमे सदैव भगवान पर भरोसा रख सच्चाई के मार्ग पर चलकर जुल्मियों के जुल्मो के खिलाफ खड़े रहना चाहिए अंत मे जुल्मी और उनके जुल्म अवश्य समाप्त होते है।
इस अवसर पर सभा के प्रधान तजिंदर शर्मा ,ने आए अतियो का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज के युग मे लोगो को भगवान श्री कृष्ण के जन्म से प्रेणना लेना चाहिए।इस अवसर पर  किशनलाल शर्मा, अजमेर सिंह बादल,मदन लाल शर्मा, डॉ विनीत शर्मा, अजय भनोट,शाम शर्मा, अमित,प्रिंस, दुर्गा प्रसाद पलवली शर्मा, मीनू शर्मा, अंजू शर्मा नवीन भल्ला, ब्रिज मोहन शर्मा, राजीव वशिष्ठ,रवि कुमार, कृशिका, मानविक,शशि बाला,प्रीति, कुलविंदर सिंह भोगल,अनु शर्मा, राजिंदर कौर बादल, सुदेश शर्मा, चित्रा शर्मा, कृति शर्मा अन्य मौजूद रहे।

 


1170

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168379