Wed, 05 Aug 2026
Post Details

नगर कीर्तन के मद्देनजर नगर निगम सीमा के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में 12 नवंबर को आधे दिन की छुट्टी ।

जालंधर, 8 नवंबर सोनू बाई) : श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में 12 नवंबर को  जालंधर शहर  में सजाए जाने वाले नगर कीर्तन के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों की धार्मिक भावनाओं और स्कूल/कॉलेजों के विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जालंधर नगर निगम की सीमा में 12 नवंबर 2024 को दोपहर में सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191862