Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है : मोहिन्दर भगत

मोहिंदर भगत ने संगत दर्शन दौरान सुनी जन समस्याएं

 जालंधर, 4 नवंबर (सोनू बाई) :  आज पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने अपने निवास स्थान अर्बन एस्टेट -2 में संगत दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी।
   मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। 
 उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया। शेष समस्याओं को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। 
   मोहिंदर भगत ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि जनता की सामूहिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। जनता की समस्याओं का जल्द समाधान हो, इसके लिए अधिकारियों को इसकी जल्द प्रगति रिपोर्ट भी देने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान अगर सरकार की ओर से होना है तो उनके ध्यान में लाया जाए, ताकि उनका समय पर समाधान किया जा सके।
 


228

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147434