Wed, 05 Aug 2026
Post Details

हड़ताल के बावजूद सारे शहर में हुआ सफाई का काम सभी डम्प हुए साफ :- सन्नी सेठी 

सफाई मजदूर फेडरेशन पंजाब,बर्कशप ड्राइवर यूनियन,निगम सैंट्री सुपरवाइजर यूनियन,मुंसिपल कर्मचारी दल, सैंट्री इंस्पेक्टर असोसिएशन जालंधर,निगम सफाई मजदूर यूनियन,नगर निगम तालमेल कमेटी जालंधर,सीवरमैन एम्पलाईज यूनियन,नगर निगम रिक्वरी स्टॉफ यूनियन ने किया हड़ताल के वाबज़ूद काम। 

जालन्धर आज तिथि 28 (सोनू बाई) आज पांचवे दिन भी हड़ताल करने वाली यूनियनों ने गाड़ियां नही चलाई। वही दूसरी तरफ की यूनियानों ने हड़ताल के बावजूद सारे शहर में सफाई का काम करवाया और सभी डम्प साफ करवाए। सीवरेज की आने वाली कम्पलेटों को भी पहल के अधार पर हल करवाया। शहर मे सफाई करवाने मे शमिल सफाई मजदूर फेडरेशन पंजाब,बर्कशप ड्राइवर यूनियन,निगम सैंट्री सुपरवाइजर यूनियन,मुंसिपल कर्मचारी दल, सैंट्री इंस्पेक्टर असोसिएशन जालंधर,निगम सफाई मजदूर यूनियन,नगर निगम तालमेल कमेटी जालंधर,सीवरमैन एम्पलाईज यूनियन,नगर निगम रिक्वरी स्टॉफ यूनियन आदि के कार्यकर्ताओं ने जहां पुरे शहर सफाई करवाई और सभी कूड़े के डम्पो से कुड़ा साफ करवाय। जिनमें शहर के प्रमुख डम्प ट्रांसपोर्ट नगर डम्प,विकासपुरी डम्प,काज़ी मंडी,भगत सिंह चौक,प्लाजा चौक,फिश मार्किट, टी.वी सेंटर,आदर्श नगर,खालसा स्कूल,बी.एम.सी चौक,मॉडल टाउन,माई हीरा गेट,ज्योति नगर, रामा मंडी,बस्ती गुज़ा आदि के मेन कूड़े के डम्पो को साफ करवाया। प्रेस को जारी किए व्यान में निगम सैंट्री सुपरवाइजर यूनियन के प्रधान सन्नी सेठी ने कहा की हड़ताल के बावजूद सारे शहर में सफाई का काम हुआ है और सभी डम्प भी साफ करवाए गये है। शहर में सफाई करवाने वाली यूनियनों में शामिल सन्नी सहोता,अनिल सभरवाल,शाम लाल गिल,अनूप कुमार,सन्नी सेठी,अमर कल्याण, गौरव गिल, नीरज,सुरेश कुमार, विक्की सहोता सिकन्दर गिल, अशोक भील,विक्रांत सिधु, विक्की धीरज,राजिंदर सभरवाल,राजू छोटा,नोना प्रधान,बोब्बी,राजिंदर सहोता, करण थापर,टीटू संगर,सोनू कोंसलर,अंकित सहोता, राजीव कुमार,रामंनजीत,नारेश सभरवाल,बंटी थापर,रिंकू कल्याण,विनोद सहोता,राजू बैंस आदि शामिल हुए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191863