Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*धान की फसल की लिफ्टिंग ना होने पर जालंधर भाजपा नेताओं ने दाना मंडी जाकर आढ़ती, किसानों एवं मजदूरों से मुलाकात की* 

पंजाब सरकारी की गलती के चलते जालंधर मे धान की साढ़े पांच लाख बोरी की लिफ्टिंग ना होने से किसान, आढ़ती मजदूर परेशान-मनोरंजन कालिया 

 केंद्र सरकार ने फसल खरीद के लिए 44 हजार करोड़ पंजाब

धान की फसल की लिफ्टिंग ना होने पर जालंधर भाजपा नेताओं ने दाना मंडी जाकर आढ़ती, किसानों एवं मजदूरों से मुलाकात की |


 *पंजाब सरकारी की गलती के चलते जालंधर मे धान की साढ़े पांच लाख बोरी की लिफ्टिंग ना होने से किसान, आढ़ती मजदूर परेशान-मनोरंजन कालिया 

 केंद्र सरकार ने फसल खरीद के लिए 44 हजार करोड़ पंजाब सरकार को भेजे पर बारदाना, ट्रांसपोर्ट, शैलरो का प्रबंध नही हुआ-के. डी भंडारी |

 किसान,आढ़ती,मजदूर,व्यापारी,दुकानदार समेत हर पंजाबी परेशान मौज मे सिर्फ आम आदमी पार्टी के नेता-शीतल अंगूराल

 केंद्र सरकार पंजाब के किसानों के लिए सब कुछ कर रही वही भगवान मान सरकार बर्बाद करने पर तुली-करनैल सिंह ढिल्लो


जालंधर 28अक्टूबर (सोनू बाई):- पंजाब सरकार का किसानों, आढ़तियों, ट्रांसपोर्टरो समेत शैलर मालिकों से मतभेद खत्म नही होने के चलते धान की सरकारी खरीद जालंधर मे नही होने के चलते आज भाजपा जालंधर के प्रमुख नेताओ ने नई दाना मंडी समेत अलग-अलग मंडियो मे जाकर आढ़तियों,किसानों समेत मजदूरो से बातचीत कर उनकी परेशानियों को समझा और जालंधर के डी. सी समेत फूड सप्लाई अधिकारियों से भी बातचीत कर लिफ्टिंग की प्रक्रिया को जल्द शुरू करवाने की अपील की हैं। नई दाना मंडी जालंधर मे पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पंजाब भाजपा के उपप्रधान व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के.डी भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, पूर्व भाजपा जिला प्रधान तरसेम कपूर,जिला भाजपा महामंत्री अशोक

सरकार को भेजे पर बारदाना, ट्रांसपोर्ट, शैलरो का प्रबंध नही हुआ-के. डी भंडारी* 

 *किसान,आढ़ती,मजदूर,व्यापारी,दुकानदार समेत हर पंजाबी परेशान मौज मे सिर्फ आम आदमी पार्टी के नेता-शीतल अंगूराल* 

 *केंद्र सरकार पंजाब के किसानों के लिए सब कुछ कर रही वही भगवान मान सरकार बर्बाद करने पर तुली-करनैल सिंह ढिल्लो* 


जालंधर 28अक्टूबर (सोनू बाई) :  पंजाब सरकार का किसानों, आढ़तियों, ट्रांसपोर्टरो समेत शैलर मालिकों से मतभेद खत्म नही होने के चलते धान की सरकारी खरीद जालंधर मे नही होने के चलते आज भाजपा जालंधर के प्रमुख नेताओ ने नई दाना मंडी समेत अलग-अलग मंडियो मे जाकर आढ़तियों,किसानों समेत मजदूरो से बातचीत कर उनकी परेशानियों को समझा और जालंधर के डी. सी समेत फूड सप्लाई अधिकारियों से भी बातचीत कर लिफ्टिंग की प्रक्रिया को जल्द शुरू करवाने की अपील की हैं। नई दाना मंडी जालंधर मे पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पंजाब भाजपा के उपप्रधान व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के.डी भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, पूर्व भाजपा जिला प्रधान तरसेम कपूर,जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी, किसान मोर्चा जिला प्रधान करनैल सिंह ढिल्लो समेत नेता नई दाना मंडी पहुंचे जहां नई दाना मंडी आढ़ती राजेंद्र सिंह मिगलानी  सचिव आढ़ती एसोसिएशन पंजाब 
कश्मीरी लाल राजपाल अध्यक्ष हरजीत सिंह कालरा, अमरजीत सिंह काला, जोगिंदर सिंह, मनजीत सिंह खुराना, गुरविंदर सिंह मन्ना, बंटी बत्रा विनोद नारंग, रविंद्र सिंह, सुरजीत सिंह लवली, खैराती लाल, प्रितपाल सिंह चावला, रिंकू बाहरी, नीरज बाहरी समेत अन्य आढ़तियों ने अपने विचार भाजपा नेताओं से साझा किए।इस अवसर पर पर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने मंडी मे आढ़तियों से बातचीत करने के बाद कहा पंजाब सरकार की गलती के चलते जालंधर मे धान की साढ़े पांच लाख बोरी की लिफ्टिंग ना होने से किसान,आढ़ती मजदूर मंडियो मे दिनरात परेशानियों का सामना कर रहे है। जिसको लेकर भगवंत मान सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए किसानी से जुड़े हर वर्ग के लोगों से हर रोज नया झूठ बोल सिर्फ झूठे आश्वासन देकर बचने का प्रयास कर रहे है। जिसमें भगवंत मान सरकार समेत आम आदमी पार्टी की जनविरोधी नीतियां जनता मे जगजाहिर हो चुकी है जिसका जवाब पंजाब की जनता जल्द देगी।

इस अवसर पर केडी भंडारी ने कहा :
केंद्र सरकार ने फसल खरीद के लिए 44 हजार करोड़ पंजाब सरकार को भेजे पर भगवंत मान सरकार से बारदाना, ट्रांसपोर्ट, शैलरो से बातचीत कर व्यवस्था का प्रबंध नही हुआ। इसी वजह से आज किसान,आढ़ती, मजदूर समेत हर वर्ग के लोग धरनों समेत अन्य कारणो से परेशान हो रहे है। वही पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने कहा मौजूदा स्थिति मे पंजाब का हर किसान,आढ़ती ,मजदूर,व्यापारी, दुकानदारो समेत हर पंजाबी परेशानहै दूसरी तरफ पूरे पंजाब मे मौज मे सिर्फ आम आदमी पार्टी के नेता और उनके विधायक है। इस अवसर पर भाजपा जालंधर किसान मोर्चा के जिला प्रधान करनैल सिंह ढिल्लो ने बोला केंद्र सरकार पंजाब के किसानों के लिए सब कुछ कर रही वही भगवान मान सरकार बर्बाद करने पर तुली है। इस मौके पर  किशनलाल शर्मा,अशवनी भंडारी, सतपाल बाथला,भूपिंदर कुमार,दविंद्र भरद्वाज, शाम शर्मा, योगेश मल्होत्रा, सनी शर्मा, मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार, ललित बब्बू, मंडल प्रधान राजेश मल्होत्रा,दिनेश महेंद्रू, मनीष बल, सोनू चौहान, अजय ठाकुर, राकेश राना, अजय जगोता, डिंपी सचदेवा, डॉ मनजीत सरोया, संजू अरोड़ा समेत दर्जनों भाजपा कार्यक्रता उपस्थित थे।


126

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147421