Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

डिविजनल कमिश्नर ने जिमखाना क्लब में विभिन्न कार्यों का किया  उद्घाटन

सदस्यों के साथ क्लब में भविष्य की परियोजनाओं की समीक्षा की। 

जालंधर, 25 अक्तूबर (सोनू बाई) : डिविजनल कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल, जो जालंधर जिमखाना क्लब के अध्यक्ष भी हैं, ने आज क्लब में नए स्टाफ रूम और स्टोर, ग्लास हाउस गजिबो टाइल और ग्रेनाइट पथ (रास्ता) का उद्घाटन किया। इस दौरान डा. हिमांशु अग्रवाल भी मौजूद रहे।
नए स्टाफ रूम और स्टोर का  निरीक्षण करने के बाद,डिविजनल कमिश्नर -कम- अध्यक्ष जिमखाना क्लब जालंधर ने क्लब की प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ भी बातचीत की और जिमखाना क्लब में भविष्य की परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि क्लब प्रबंधन द्वारा क्लब सदस्यों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है।उन्होंने कहा कि क्लब में सदस्यों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जाता है।
इस मौके पर क्लब के स्टाफ से बात करते हुए श्री सभरवाल ने उन्हें पूरी लगन से अपने कर्तव्य निभाने को कहा।
इससे पहले प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने डिविजनल कमिश्नर एवं डिप्टी कमिश्नर का क्लब पहुंचने पर स्वागत किया।
इस दौरान क्लब के मानद सचिव संदीप बहल, जूनियर उपप्रधान अमित कुकरेजा, कोषाध्यक्ष सौरभ खुल्लर, संयुक्त सचिव अनु माटा और कार्यकारी समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233801

Share this Post