Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

भारतीय जनता पार्टी ट्रेड सैल पंजाब का पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ अनोखा प्रदर्शन।

रिक्शा पर दो पार्सल रख को बाज़ार में घूमाया, जी.एस.टी की जाल में फँसी  चेकिंग में पार्सल में भगवंत मान और केजरीवाल के पुतले निकले । 

भगवंत मान सरकार को व्यापारियों दुकानदारों से धक्केशाही नही करने देगी भाजपा* 

जालंधर 25 अक्तूबर (सोनू बाई): काल भारतीय जनता पार्टी ट्रेड सैल पंजाब के को-कन्वीनर रविंद्र धीर के नेतृत्व में जालंधर के व्यापारियों ने पंजाब सरकार की नीतियों के विरोध स्वरूप जोरदार रोष प्रदर्शन किया।आज दोपहर दो पार्सल पैक किए गए उसमें एक पार्सल में श्री अरविंद केजरीवाल का और दूसरे में श्री भगवंत मान का पुतला बनाकर पैक किया गया था। जीएसटी अधिकारियों की धक्के शाही से त्रस्त होकर यह सांकेतिक रोष प्रदर्शन किया गया। जीएसटी विभाग की टीम द्वारा शास्त्री नगर चौक में रिक्शा पर जा रहे पार्सल रोक लिये। जब व्यापारी भारतीय जनता पार्टी के नेता रविंद्र धीर के एवं भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के महामंत्री अशोक सरीन के नेतृत्व में इकट्ठा हुए तो अधिकारी मौका छोड़कर भाग गए। व्यापारियों द्वारा अधिकारियों को स्थानीय सहदेव मार्केट के बाहर जाकर रोक लिया गया। उनको कहा गया कि जो पार्सल आपने रोके हैं उन पर बनता जुर्माना लगाया जाए। अधिकारियों द्वारा यह कहने पर कि आप पार्सल ले जाओ भाजपा नेताओं द्वारा वह पार्सल वहां खोले गए जिसमें से एक में से केजरीवाल जी का और दूसरे में से भगवंत मान जी का पुतला निकला। उस मौके पर कारोबारी एवं भाजपा नेता रविंद्र धीर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा केजरीवाल जी के इशारे पर हमारे त्योहारों पर यह अप्रत्यक्ष रूप से हमला किया जा रहा है जिसकी मिसाल प्रथम नवरात्रों के दिन जीएसटी अधिकारियों द्वारा हमारी मां बहनों के बाजारों में आकर लिफाफे चैक करना है। उसके बाद भाजपा ट्रेड सैल द्वारा दी गई चेतावनी के बावजूद यह धक्का शाही अभियान जारी रहा और करवा चौथ के पवित्र त्यौहार को निशाना बनाया गया। उसके बाद अब दीपावली के महापर्व को निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर रोष प्रदर्शन करते हुए कारोबारी नेता एवं भाजपा नेता रविंद्र धीर भाजपा महासचिव अशोक सरीन हिक्की,जालंधर भाजपा ट्रेड सैल प्रधान भरत काकड़िया के साथ-साथ भाजपा नेता सनी शर्मा, भाजपा नेता अरुण बजाज, संदीप गांधी, रमेश आनंद, प्रवीण आनंद के साथ-साथ मौके पर कई व्यापारी इकट्ठा हो गए और विभाग का विरोध करते हुए कहा कि त्योहार पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा। भाजपा नेता रविंद्र धीर ने कहा कि अगर विभाग इतना ही मुस्तैद है तो यह चेकिंग अभियान पहले क्यों नहीं शुरू किया जाता। हमारे त्यौहारों को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है। भाजपा नेता रविंद्र धीर द्वारा कहा गया कि हमारा विरोध अधिकारियों से नहीं है उस सरकार से है जिसने कहा था कि अगर राज्य में हमारी सरकार बन गई तो इंस्पेक्ट्री राज खत्म कर दिया जाएगा। मां बहनों को हजार रुपया महीना देने की जगह उनके लिफाफे उठा कर खोल कर उनको जलील किया गया अपमानित किया गया जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।भाजपा नेता रविंद्र धीर ने कहा कि हमारा यह रोष प्रदर्शन राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ है विभाग के किसी अधिकारी के खिलाफ नहीं है और मौके पर उपस्थित अधिकारी को बहुत रिस्पेक्ट तरीके से यह बात समझाई गई है।


74

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147416