Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया 35 लाख से बनने वाली सड़क का शुभारंभ ।

कहा : अच्छे रास्तों के बिना पंजाब नहीं बन सकता रंगला पंजाब ।

जालंधर आज तिथी 24 (सोन्यू बाईं) :  : पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने गुरुवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा छेवीं पातशाही से लेकर बस्ती दानिशमंदा के कड़ी वाले चौंक  तक 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस रास्ते का निर्माण होने के बाद इसका सीधा फायदा इस सड़क  से जुड़े लगभग छह बस्तियों के लोगों को मिलेगा । अभी तक रास्ते के ऊबड़-खाबड़ होने से लोगों को परेशानी आ रही है। अब इसका समाधान हो जाएगा । उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जो पंजाब को रंगला पंजाब बनाने की शुरूआत की है यह भी उसी का हिस्सा है, क्यूंकि अगर आवागमन ही सुगम नहीं होगा तो व्योपार में तरक्की नहीं हो सकती वहीं अगर लोगों का कारोबार नहीं होगा तो हम पंजाब को रंगला पंजाब कदापि नहीं बना सकते इस लिए सड़कें बनाना बहुत जरूरी है।
मोहिंदर भगत ने ने कहा कि इस सड़क के बनने से लोगों को राहत मिलेगी । उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। हर वार्ड  की सड़कों का नव निर्माण कर उनको मुख्य सड़क से जुड़ेंगे, इसको लेकर हमेशा फिक्रमंद है। भगत ने कहा कि बड़े शहरों की तर्ज पर जालंधर में विकास कार्य कराए जाएंगे।
मोहिंदर भगत ने कहा कि उनके पास शहर की समस्याओं को लेकर रोडमैप तैयार है। अब एक-एक कर सभी कार्यों को शुरू कराकर लोगों को समस्याओं से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही लोग उन्हें अपनी समस्या बताएं या न बताएं मगर वो उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं।
इस अवसर पर काफी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233800

Share this Post