Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

कांग्रेस ने समारोहपूर्वक मनाया श्रीबाबू की जयंती, प्रतिमा का हुआ अनावरण |

*बिहार के पहले सीएम श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने किया भव्य आयोजन, प्रतिमा का हुआ अनावरण*

*किसानों, पिछड़ों और आम जनता के हित के लिए लड़ने वाले नेता श्रीबाबू हमेशा अमर रहेंगे: भूपेंद्र सिंह हुड्डा*

*आधुनिक बिहार के संस्थापक श्रीबाबू का जीवन अनुकरणीय: भूपेंद्र सिंह हुड्डा*

*पटना. सोमवार, 21 अक्टूबर, 2024* (सोनू वाई) : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी  श्रीकृष्ण सिंह की 137वीं जयंती का भव्य आयोजन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम के मैदान में किया गया।

सदाकत आश्रम में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा का अनावरण हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया।

मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने श्रीबाबू के 137वीं जयंती पर उन्हें नमन किया और कहा कि शिक्षा, पुल, सामाजिक ढांचों के निर्माण, कुशल प्रशासन और अर्थव्यवस्था को लेकर श्रीबाबू ने जितना काम किया वो अतुलनीय रहा है। श्रीबाबू के कार्यों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान सभा में सदस्य के रूप में भी उनके काम अनुकरणीय रहा।  आजादी की लड़ाई से लेकर नमक आंदोलन और किसानों के आंदोलन को लेकर मेरे परिवार ने काम किया और श्रीबाबू के साथ मेरे परिवार के लोगों ने काम किया है। दलितों को मंदिर प्रवेश का हक देने वाले श्रीबाबू ने जो काम उस दौर में किया था वो आज संभव नहीं रहा। उन्होंने जमींदारी प्रथा का उन्मूलन किया और तमाम झंझावतों को झेलते हुए भी उन्होंने अपने कदम पीछे नहीं हटाया। आज उनके जयंती पर उनके बताएं नियमों और आदर्शों के को अपनाकर जाएंगे केवल फूलमाला चढ़ाने का काम हम नहीं करेंगे। आज बिहार के तरफ पूरा देश देख रहा है। हरियाणा के जनमत पर उन्होंने कहा कि आज मानव पर मशीन हावी हो गया है और हमें लोकतंत्र की पुनर्स्थापना की लड़ाई लड़नी है। उन्होंने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष को श्रीबाबू के उसूलों पर चलने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आप बिहार से मजबूती से नेतृत्व देते रहें और कांग्रेस को मजबूत करें।


सम्मानित अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज बिहार के महान सपूत के जयंती पर उन्हें नमन करता हूं और उनके बताएं मार्ग पर चलने के लिए सभी कांग्रेसजन को प्रेरित करने वाले जीवन से सीखने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि आजादी के लड़ाई में हमारे महान नेताओं ने अपना जीवन समर्पित कर दिया ताकि आने वाली पीढ़ियां आजाद मुल्क में रह सकें। कोई भी देश, समाज अपने इतिहास से अलग होकर आगे नहीं बढ़ सकती। जिन लोगों ने इतिहास को झुठलाने का काम किया है उनको हम स्पष्ट संदेश देते हैं कि इतिहास बनाया जाता है उसके लिए कुर्बानियां त्याग देना पड़ता है ये मिटाया नहीं जा सकता। आज देश की सत्ता में गलफहमी के शिकार लोग शासन में बैठ गए हैं जो इतिहास को मिटाने के प्रयास में पिछले दस वर्षों से लगे हैं। इस देश में बराबरी की लड़ाई, गरीबों, किसानों, अमीर गरीब सबकी लड़ाई किसी ने लड़ी तो वो हमारे कांग्रेस पार्टी के नेता रहें। हमारे नेताओं ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पोरबंदर से लेकर मणिपुर तक एकता के सूत्र में पिरोने का काम कांग्रेस ने देश में किया और हमने सबका आवाज बनकर काम किया। हमें यह लोगों को समझाने की जरूरत है कि देश में शिक्षा, प्रशासनिक और औद्योगिक विकास की जो क्रांति उठी वो मई 2014 से नहीं शुरू हुआ है बल्कि ये कांग्रेस ने शुरू किया। श्रीबाबू ने रिफायनरी, यूनिवर्सिटी और सामाजिक सौहार्द्र की स्थापना करने का काम किया। हमारे नेताओं ने जो अधिकार हमें देने का काम किया अगर उसमें कुछ कमी रह जाएगी तो देश का सामाजिक ढांचा बिगड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती बेहद जरूरी है ताकि देश में एकता और भाईचारे का राज स्थापित रह सकें।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीबाबू पंडित जवाहरलाल नेहरू के चाहते थे और उन्होंने बिहार को विकास के राह पर अग्रसर किया। उन्होंने कहा कि श्रीबाबू के आदर्शों को कांग्रेसजन आत्मसात करें क्योंकि उनके बताएं रास्तों पर चलकर ही देश को हम वापस विकास के राह पर ल सकते हैं। उन्होंने कांग्रेसजन को सचेत किया कि जयंती में हम आज संकल्प लें कि उनके मूल्यों, आदर्शों को स्थापित करने के लिए राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी के नेतृत्व में लगातार प्रयास करें। पुरखों को भूलकर जो आगे बढ़ने की कोशिशा करते हैं उनका नाम इतिहास में कायरों में गिना जाता है। पूरे देश में जहां राजनीतिक दलों द्वारा  वैचारिक लड़ाई को छोड़कर केवल जनता को बरगलाने के उद्देश्य से राजनीति की जा रही है वहीं कांग्रेस पार्टी आज भी अपने आदर्शों और विचारों के राह पर चल रही है। आज जनमत और जनादेश के अंतर को समझने की जरूरत है। कांग्रेस का अतीत गौरवशाली है और दिल्ली की सत्ता में बैठे लोग इसे मिटाने में लगे हैं इसलिए सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सह श्रीबाबू जयंती समारोह के आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज श्रीबाबू की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं और पिछले 24 वर्षों से अनवरत इस आयोजन को करने की जो जिम्मेदारी मैंने ली है उसका बखूबी निर्वहन कर रहा हूं। आप सभी के आगमन और श्रीबाबू के विचारों को प्रदेश और देश में पहुंचाने के प्रति मेरे जुनून के सहभागी बनने के लिए आपका धन्यवाद है।

जयंती समारोह को सांसद तारिक अनवर, प्रभारी सचिव शाहनवाज हुसैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजद नेता अली अशरफ फातमी, सासाराम सांसद मनोज कुमार, विधानसभा में दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पूर्व अध्यक्ष प्रो राम जतन सिंहा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

समारोह की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह  और संचालन विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह ने किया।

जयंती समारोह में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनन्द शर्मा, बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह, सांसद तारिक अनवर, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0. शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो0 रामजतन सिन्हा, पूर्व सांसद एवं राजद नेता असरफ अली फातमी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह बिहार प्रभारी शाहनवाज आलम, चंदन यादव, सांसद मनोज कुमार, कौकब कादरी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, नरेन्द्र कुमार, डा0 अशोक कुमार, वीणा शाही,अजय निषाद,विधायक विजय शंकर दूबे, अजित शर्मा,डा0 समीर कुमार सिंह, राजेश कुमार, आनन्दशंकर,विजेंद्र चौधरी , संजय तिवारी, अजय कुमार सिंह, संतोष मिश्रा, नीतू कुमारी,इजाहारूल हुसैन,आकाश कुमार सिंह, निर्मलेन्दु वर्मा, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल,बंटी चौधरी,  ब्रजेश प्रसाद मुनन, कपिलदेव प्रसाद यादव, मुन्ना शाही, मनोज कुमार सिंह, भावना झा,ज्ञान रंजन,  सौरभ सिन्हा, मदन मोहन तिवारी, डा0 अजय कुमार सिंह,अनिल कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, अमित कुमार टुन्ना, प्रो0 अम्बुज किशोर झा, राजेश कुमार सिन्हा, तारानन्द सादा, सरवत जहां फातमा,चन्द्रिका प्रसाद यादव, शिव प्रकाश गरीब दास, डा0 संजय यादव, सूरज यादव, राज कुमार राजन, प्रभात कुमार सिंह, प्रभात द्विवेदी, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, गुंजन पटेल, राजकिशोर सिंह, रामायण प्रसाद यादव, आलोक हर्ष, कुमार आशीष, रजनीश सिंह , रीता सिंह, कैसर खान,  अशोक गगन, धंनजय शर्मा, ललन यादव,  पंकज यादव, अनुराग चंदन, राजनन्दन कुमार,दुर्गा प्रसाद, विशाल झा, मृगेन्द्र कुमार सिंह, मो0 कामरान, राजेश मिश्रा, हीरा सिंह वग्गा, मनीष सिन्हा, अब्दुल वकी सज्जन, विमलेश तिवारी, अश्विनी कुमार सिंह, रमाशंकर पाण्डेय, निधि पाण्डेय, उमेश कुमार राम, रवि गोल्डन, सुधा मिश्रा, धर्मवीर शुक्ला, रूपम यादव, सुदय शर्मा, अनूप कुमार, राज छविराज, संतोष कुमार श्रीवास्तव, शरीफ रंगरेज, वसी अख्तर, मो0 शाहनवाज, सुनील कुमार सिंह, उदय शंकर पटेल सहित सभी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षगण, प्रखंड अध्यक्षगण,प्रदेश प्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस मौजूद थे।

                                                    राजेश राठौड़*
                                       चेयरमैन, मीडिया विभाग
                                                    बिहार कांग्रेस
 


93

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147415